मुंबई । सोशल मीडिया सेंसेशन और कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ माता सीता के किरदार में उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और विरोध जारी है, वहीं दूसरी ओर उनका नया गाना रिलीज होने के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है।

अंजलि अरोड़ा आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की’ में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने आपत्ति जताई, जबकि कुछ लोगों ने अंजलि के नए अवतार और इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को लेकर उत्सुकता भी दिखाई। टीजर 18 अगस्त को जारी किया गया था और इसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है।
इसी बीच अंजलि का नया गाना रिलीज होने से उनके प्रशंसकों के लिए नई खुशखबरी सामने आई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। विवादों और ट्रोलिंग के बीच उनका नया प्रोजेक्ट रिलीज होना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि माता सीता के किरदार में अंजलि अरोड़ा को दर्शक कितना स्वीकार करते हैं और उनका नया गाना फैंस के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है।



