12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO​
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO​

Varanasi Crime Fake Cop Arrested: वाराणसी से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। वाराणसी में 12वीं पास एक युवक ने दरोगा बनकर लोगों को नौकरी का सपना दिखाया और लाखों रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस, कचहरी और नगर निगम में भर्ती कराने के नाम पर उसने 810 लोगों से मोटी रकम वसूली। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को नकली वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड और अन्य सामान के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, बैज, नेम प्लेट, जाली आईडी कार्ड, बेल्ट और कैप समेत कई सामान बरामद कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।