कश्मीर में अब शादियों के दौरान एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. वाजा ने लंच और डिनर के लिए समय की डेडलाइन तय करने का फैसला किया है. वाजा वे खास रसोइये होते हैं, जिन्हें कश्मीरी वाजवान बनाने में महारत हासिल होती है. वाजवान में कई तरह के खास और पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं. शादी के सीजन में इन रसोइयों की काफी मांग बढ़ जाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि शादी समारोहों में अनुशासन लाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

कश्मीरी वज़ा एसोसिएशन ने बताया कि ये डेडलाइन तय करने के मुख्य कारण नींद की कमी और काम की अमानवीय स्थितियां हैं. एसोसिएशन के प्रमुख गुलाम नबी वज़ा ने कहा, ‘रात के खाने में देरी होने से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर बारात के कार्यक्रमों में जो अक्सर रात 12 या 1 बजे शुरू होते हैं. खाना परोसने के बाद वज़ा को बहुत कम नींद मिल पाती है. कई बार मेजबान हमें सोने के लिए बहुत ही खराब और अमानवीय जगह या बिस्तर देते हैं. देर रात तक चलने वाले ये भोज हमारे समुदाय के लिए बहुत कष्टदायक होते हैं.’

आतंकवाद कम होने से देर तक कार्यक्रमों का चलन बढ़ा

कश्मीर में आतंकवाद कम होने के साथ खासकर शहरी इलाकों में देर रात तक चलने वाले शादीब्याह के कार्यक्रम आम हो गए. वाज़ों ने भी लंबे समय तक चलने वाले लंच और डिनर पर आपत्ति जताई और तय किया कि लंच दोपहर 3 बजे से पहले और डिनर रात 10 बजे तक ही परोसा जाएगा. गुलाम नबी वज़ा ने बताया कि इस फैसले के पीछे मुख्य कारण शादी के पकवान तैयार करने में लगने वाली भारी मेहनत और लंबे समय तक काम करना है.

उन्होंने कहा, ‘वाज़े सुबह जल्दी काम शुरू कर देते हैं. ‘वाज़वान’ को तैयार करने में काफी समय लगता है क्योंकि इसे लकड़ी की आग पर घंटों तक धीरेधीरे पकाया जाता है. अगर कार्यक्रम देर रात तक खिंचता है तो खाना तैयार होने के बाद मेहमानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जो बहुत कष्टदायक होता है. इससे खाने की गुणवत्ता और पूरी व्यवस्था दोनों पर बुरा असर पड़ता है.’

‘मेहमानों और रसोइयों को नहीं होगी परेशानी’

उन्होंने स्थानीय लोगों से नए शेड्यूल का पालन करने की अपील की. ​​गुलाम नबी वज़ा ने कहा, ‘इससे बेवजह की देरी खत्म होगी और मेहमानों के साथसाथ रसोइयों को भी परेशानी नहीं होगी. मैं मेजबानों से अपील करता हूं कि वे खासकर बारात वाले कार्यक्रमों में मेहमानों को समय पर बुलाएं और शादी समारोह तय समय के भीतर खत्म करें. कश्मीरी शादियों में मीट के कई तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं, जिनकी संख्या 10 से लेकर 20 से भी ज्यादा हो सकती है. इस इलाके की ज्यादातर शादियों में मेहमानों को ‘ट्रामी’ में खाना परोसा जाता है. यह तांबे की एक बड़ी थाली होती है, जिसमें चार लोगों तक का खाना आ सकता है. पारंपरिक तौर पर, कश्मीरी शादियों में सारा खाना एक साथ परोसा जाता है. यह तब होता है जब मेहमान शामियाने के अंदर आ जाते हैं और जमीन पर अपनी जगह ले लेते हैं.