Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेहद भयावह रेल हादसा होतेहोते बालबाल टल गया. पचदौरा दोहरिया स्थित रेलवे फाटक संख्या 288C पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बंद बैरियर को तोड़ते हुए सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. उसी वक्त वहां से गुजर रही गोरखपुरइज्जतनगर एक्सप्रेस ट्रेन के पिछले हिस्से से ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. हालांकि, रेलवे कर्मचारी की सतर्कता और चालक के समय पर इमरजेंसी ब्रेक लगाने से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी यात्री की जान नहीं गई.

गोरखपुरइज्जतनगर एक्सप्रेस की आखिरी बोगियों से टकराया ट्रैक्टर

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुरइज्जतनगर एक्सप्रेस पचदौरा दोहरिया रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी. ट्रेन आने के कारण रेलवे फाटक पूरी तरह बंद था.

ट्रेन का बड़ा हिस्सा गुजर चुका था और केवल पीछे की करीब चार बोगियां ही निकलना बाकी थीं. इसी बीच अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बंद फाटक को तोड़ता हुआ सीधे पटरी पर आ गया और ट्रेन की बोगी से जा टकराया.

केबिन मैन की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा

ट्रैक पर ट्रैक्टर को आते देख क्रॉसिंग पर तैनात केबिन मैन गौरव सक्सेना ने त्वरित सूझबूझ दिखाई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बिना एक पल गंवाए तुरंत इमरजेंसी सूचना जारी की. सूचना मिलते ही ट्रेन के लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाए.

ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण ट्रैक्टर केवल पिछले हिस्से से टकराकर दूर जा गिरा. अगर केबिन मैन ने समय रहते स्थिति को नहीं भांपा होता, तो ट्रैक्टर ट्रेन के इंजन या शुरुआती डिब्बों के नीचे आकर पूरी ट्रेन को डिरेल कर सकता था.

2 महीने पहले खरीदा था ट्रैक्टर, चालक का अजीबोगरीब दावा

घटना के तुरंत बाद आरपीएफ , जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान चालक लक्ष्मण ने बताया कि वह केवल दो बीघा जमीन का मालिक है और परिवार के लालनपालन के लिए उसने दो महीने पहले ही यह ट्रैक्टर खरीदा था. चालक ने पुलिस को बताया कि उसके बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई हैं. बंद फाटक के पास खड़े रहने के दौरान अचानक उसका हाथ गियर लीवर पर लग गया, जिससे ट्रैक्टर झटके से आगे बढ़ गया और वह उसे नियंत्रित नहीं कर पाया. रेलवे प्रशासन और पुलिस इस मामले की तकनीकी जांच में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या चालक की कोई गंभीर लापरवाही.