जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित कछियाना इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद मन की भरा तो बंदूक से जानलेवा हमला कर दिया। शराब पीने के लिए रुपए मांगने और पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना के दौरान इलाके में हवाई फायरिंग कर आरोपी दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कछियाना निवासी 27 वर्षीय तरुण मिर्गे से कुछ युवकों का शराब पीने के पैसे मांगने और पुराने लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। तरुण द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर बहस बढ़ गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पहले तरुण पर चाकू से हमला किया और फिर उस पर गोली चला दी। गोली तरुण के घुटने में जाकर लगी। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने लहुलुहान हालत में तरुण को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, तरुण के पैर में गोली फंसी हुई है, जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ ने बताया कि, मामले में तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों ही पहचान वीरू, सत्या साहू, सत्यम राजपूत बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।