Taliban Ban Women Name: में महिलाओं की जिंदगी पहले से ही कई पाबंदियों के बीच गुजर रही है। पढ़ाई, नौकरी और अपनी बात कहने तक पर रोक के बाद अब उनकी पहचान को लेकर भी एक नया विवाद खड़ा हो गया है। के एक कथित आदेश ने दुनिया भर में महिला अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

महिलाओं के नाम लिखने और लेने पर रोक

स्पेनिश अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी कर्मचारियों और अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों को महिलाओं के असली नाम इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है । इस रोक में मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टरों की पर्चियां भी शामिल हैं।

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ और अफगान मीडिया आउटलेट ‘ज़ान टाइम्स’ की रिपोर्टों के अनुसार, महिला मरीजों को अब उनके नाम से बुलाने के बजाय ‘बीबी’ कहने को कहा गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान में ‘बीबी’ का मतलब दादी या बुजुर्ग महिला होता है।

हालांकि, मामला सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। जर्मनी में रहने वाली अफगान महिला अधिकार कार्यकर्ता लाला उस्मानी ने बताया कि कुछ महिलाओं को ‘बकरी’ और ‘गाय’ जैसे नामों से भी बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसे महिलाओं की पहचान मिटाने की कोशिश बताया। उनके मुताबिक, किसी महिला का नाम छीनना उसकी इंसानी पहचान को खत्म करने जैसा है।

यह भी पढ़े 

पूरे अफगानिस्तान में लागू हो सकता है आदेश

महिला अधिकार संगठन फेमेना की अफगानिस्तान कार्यक्रम प्रमुख जुबैदा अकबर ने आशंका जताई है कि यह नियम आगे चलकर पूरे देश में लागू किया जा सकता है। उनका कहना है कि पहले भी कई नियम स्थानीय स्तर पर शुरू हुए और बाद में पूरे अफगानिस्तान में लागू कर दिए गए ।

पढ़ाई और नौकरी पर पहले से लगी हैं पाबंदियां

2021 में सत्ता में लौटने के बाद से तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों पर कई सख्त नियम लगाए हैं । लड़कियों को छठी कक्षा के बाद पढ़ाई की अनुमति नहीं है। महिलाओं के ज्यादातर नौकरियां करने और सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने पर भी रोक है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। दिसंबर 2024 में महिलाओं के मेडिकल क्षेत्र में ट्रेनिंग लेने पर रोक लगा दी गई थी। इससे आने वाले समय में महिला डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी बढ़ने का खतरा है।

यह भी पढ़े