मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक शादीशुदा महिला से मिलने में बाधा बन रहे उसके पति और ससुर पर महिला के प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. घटना में पति और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि आरोपी की भी हालत बिगड़ गई. तीनों को अलगअलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना माधवगंज थाना क्षेत्र के हेम सिंह की परेड इलाके की है. यहां रहने वाली एक विवाहिता के घर रविवार को उसका प्रेमी रजत पाल पहुंचा था. बताया जा रहा है कि रजत पिछले तीन साल से महिला के साथ एक निजी अस्पताल में काम करता है. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे.
महिला के परिवार को जब उनके संबंधों के बारे में पता चला तो उसके पति ने रजत को समझाया और घर आनेजाने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपी का महिला के घर आना बंद हो गया था. रविवार को वह अचानक फिर घर पहुंच गया. उसके हाथ में शराब की बोतल थी, जिसमें पेट्रोल भरा हुआ था.
विरोध करने पर लगा दी आग, फिर खुद भी खाया जहर
आरोपी को घर में देखकर महिला के पति और ससुर ने आपत्ति जताई. इसी बात पर रजत गुस्से में आ गया और उसने दोनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अचानक हुई इस घटना से घर में अफरातफरी मच गई. वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया और जान देने की कोशिश की.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे हुए पति और ससुर को तत्काल ज्यारोग्य अस्पताल पहुंचाया. दोनों को अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है. वहीं, जहरीला पदार्थ खाने के बाद आरोपी की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
बेटे ने बताई आरोपी और परिवार के बीच विवाद की वजह
विवाहिता के बेटे के मुताबिक, रजत उसकी मां का सहकर्मी था और इसी वजह से उसका घर आनाजाना था. बाद में परिवार को दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला. इसके बाद पिता ने रजत को समझाया और उसे घर आने से रोक दिया था. बेटे का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी रजत पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी समेत तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.
रिपोर्ट सत्येंद्र रावत



