देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से सोने के दाम 1.50 लाख रुपए के पार चले गए हैं. दिल्ली सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार लगातार 5वें दिन सोने की कीमतों में 2000 रुपए का इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद चांदी की 2.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं. जानकारों की मानें तो रुपए में डॉलर के मुकाबले आई गिरावट की वजह से सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं.

लगातार 5वें दिन महंगा हुआ गोल्ड

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन देखने को मिली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 2,000 रुपए बढ़कर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. इसकी वजह रुपए की कीमत में गिरावट थी, जिससे इस कीमती धातु के दाम बढ़ गए. पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,54,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, पिछले सत्र में बिना किसी बदलाव के बंद होने के बाद चांदी की कीमतों में भी फिर से तेजी आई और यह 5,200 रुपए बढ़कर 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. शुक्रवार को चांदी का भाव 2,34,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. ट्रेडर्स ने कहा कि रुपए की कीमत में गिरावट से घरेलू बाजार में आयातित सोना महंगा हो गया, जबकि विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने बढ़त को सीमित कर दिया.

रुपए में गिरावट से चमका सोना

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच रुपया 11 पैसे गिरकर 95.28 पर बंद हुआ. LKP सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने में तेजी रही, जबकि हालिया उछाल के बाद ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं. निवेशक नए मैक्रोइकोनॉमिक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए सोनेचांदी की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड मामूली गिरावट के साथ 4,335.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 63.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

क्यों आ रही है सोने और चांदी में तेजी?

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतें अपने सात सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे आ गईं क्योंकि निवेशकों ने इस सप्ताह के आखिर में आने वाले अमेरिकी महंगाई के अहम आंकड़ों से पहले मुनाफावसूली की. उन्होंने कहा कि थोड़ी गिरावट के बावजूद, फेडरल रिजर्व के कम आक्रामक रुख की उम्मीद और पश्चिम एशिया में जारी भूराजनीतिक तनाव के कारण सोनेचांदी की कीमतों को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है. कीमती धातुओं के लिए आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है, हालांकि तेल की ऊंची कीमतें और बढ़त को सीमित कर सकती हैं. मिरे एसेट शेयरखान में कमोडिटीज़ के हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि कीमती धातुओं को अच्छा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेल की कीमतों में तेज़ी के कारण इनके ऊपर जाने की गुंजाइश सीमित रह सकती है.