Karwa Chauth Special: सात समंदर पार शुरू हुआ एक अनोखा रिश्ता, सरहदों के फासले, मिलने की तमाम चुनौतियां और फिर सात फेरों के साथ जीवनभर का साथ. पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित मीरपुर खास की रहने वाली बीना रामनानी और राजस्थान के भरतपुर निवासी आकाश आसवानी की प्रेम कहानी अब एक नई और खूबसूरत मिसाल बन चुकी है. करीब 8 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक आम दोस्ती आज अटूट दांपत्य जीवन में बदल चुकी है. बीना ने पहली बार भारत में अपने पति आकाश के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पावन पर्व को लेकर उनके घर में पिछले एक सप्ताह से उत्सव जैसा माहौल है.

जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय बीना रामनानी पेशेवर रूप से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हैं. आठ साल पहले इंस्टाग्राम पर आकाश से बातचीत शुरू हुई, जो धीरेधीरे अटूट रिश्ते में बदल गई. दोनों ने शादी का फैसला किया, लेकिन उस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतपाकिस्तान के बीच कूटनीतिक/तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण उनका भौतिक रूप से मिलना संभव नहीं था. ऐसे में 6 जून 2024 को दोनों ने ऑनलाइन सगाई की.

दुबई में लिए सात फेरे, फरवरी 2026 में मिला भारत का वीजा

दोनों देशों के बीच कागजी प्रक्रियाओं और वीजा की पेचीदगियों के कारण विवाह के लिए तीसरा देश चुनना पड़ा. तमाम कानूनी अड़चनों को पार करते हुए आखिरकार 24 मई 2025 को बीना और आकाश ने संयुक्त अरब अमीरात में हिंदू रीतिरिवाज से सात फेरे लिए. शादी के महीनों बाद, लंबी कागजी कार्यवाही पूरी होने पर फरवरी 2026 में बीना को भारत का वीजा मिला और वह अपने ससुराल भरतपुर पहुंचीं.

“पति भी रखें व्रत तो खूबसूरत होगा समर्पण”

भारत में अपना पहला करवा चौथ मना रहीं बीना इस पारंपरिक पर्व को केवल एक रस्म नहीं, बल्कि समर्पण का उत्सव मानती हैं. बीना ने बताया कि उनका पहला करवा चौथ उनके लिए शब्दों से परे है. वे पाकिस्तान में रह रही अपनी बहनों और परिजनों को वीडियो कॉल के जरिए अपनी तैयारियों, मेहंदी और पूजा के सामान से रूबरू करा रही हैं. बीना का कहना है कि करवा चौथ केवल चांद देखने और व्रत खोलने का अवसर नहीं है. पत्नियां पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन अगर पति भी अपनी पत्नी के साथ व्रत रखें, तो यह आपसी प्रेम और समर्पण को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है.