Featured Image

Thane Sex Racket: ठाणे l महाराष्ट्र के ठाणे जिले से ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहाँ एक एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चला रही थी. ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है.

भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

मामला पदवाल नगर इलाके का है. यह कार्रवाई 26 सितंबर को की गयी है. ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ करते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है. साथ ही उन दो महिलाओं का रेस्क्यू किया गया जिन्हे वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की जा रही है.

चला रही थी सेक्स रैकेट का धंधा

जानकारी के मुताबिक़, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि पदवाल नगर इलाके में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है. जिसके बाद सीनियर पुलिस निरीक्षक अंजलि आंधले के नेतृत्व में वागले एस्टेट स्थित होटल साई टच में छापा मारा गया. जहाँ पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची थी. इसके बाद आरोपी एक्ट्रेस को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई. साथ ही दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

कई फिल्मों में काम कर चुकी है

आरोपी एक्ट्रेस से पूछताछ करने पर पता चला वो भोजपुरी और हिंदी की कई फिल्मों में काम कर चुकी है. वह 10 से ज्यादा वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है. वह ऐसी लड़कियों को फंसाती थे जो फिल्मों और वेब सीरीज में काम की तलाश में थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन लड़कियों को काम दिलाने और ज्यादा पैसा देने का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में धकेलती थी.

मामले आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और Immoral Traffic (Prevention) Act यानी अनैतिक देह व्यापार रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है क्या इसमें कोई और भी लोग शामिल है. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.