Google Lens Features: आज के डिजिटल दौर में हर दूसरे व्यक्ति के पास स्मार्टफोन होता है। आज के दौर में स्मार्टफोन से घर बैठे कई काम बिजली बिल, EMI, ऑनलाइन शॉपिंग जैसे कई काम किए जाते हैं। इसके अलावा आपके स्मार्टफोन में गूगल लेंस जैसा एक फीचर है, जिसके इस्तेमाल से भी आप अपने कई काम आसान बना सकते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा फीचर है, जिसके जरिए आप अनजान चीज की पहचान करने से लेकर किताब या नोट्स का टेक्स्ट कॉपी करने तक कई काम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं Google Lens के शानदार फीचर्स के बारें में…

रियलटाइम टेक्स्ट Translation
अगर आपको किसी जगह या पेपर, पोस्ट, मेन्यू या दस्तावेज पर लिखी किसी भी देशी या विदेशी लैंग्वेज समझ नहीं आ रही है, तो आप Google Lens का इस्तेमाल करके आप उस भाषा को अपनी भाषा में तुरंत ट्रांसलेट कर सकते हैं।
टेक्स्ट कॉपी और पेस्ट
किसी भी प्रिंटेड किताब, पेपर, नोटबुक, पोस्टर या स्क्रीनशॉट में लिखे टैक्ट को आप कॉपी करना चाहते हैं, तो आप उसकी फोटो क्लिक करें और उस तस्वीर को गूगल लेंस में ड्रैग करके सीधे टेक्स्ट को कॉपी कर अपने फोन या कंप्यूटर पर पेस्ट कर सकते हैं।
विजुअल शॉपिंग
यदि आपको किसी व्यक्ति के कपड़े, जूते या फर्नीचर पसंद आते हैं, तो उसकी फोटो खींचकर आप गूगल लेंस पर डालेंगे तो वैसे कपड़े या वस्तु जिस भी ऑनलाइन स्टोर, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप में मौजूद होगी। उसकी कीमत, क्वालिटी और समान जुड़ी डिटेल मिल जाएगी, इसके बाद आप उस वस्तु को खरीद सकते हैं।
पौधों और जानवरों की पहचान
यदि आप किसी पौधे और जानवार को नहीं पहचानते ही उसका नाम क्या है। तो आप गूगल लेंस पर उस अनजान पौधे, फूल या जानवर की तस्वीर लेकर उसकी प्रजाति और उसके बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।
ऐतिहासिक स्थल और कलाकृतियां
अगर आपको किसी ऐतिहासिक इमारत, मंदिर या पेंटिंग के बारें में पूरी जानकारी चाहिए तो आप उसकी फोटो खींचकर गूगल लेंस के माध्यम से उसके इतिहास, निर्माण और अन्य रोचक तथ्य जान सकते हैं।
होमवर्क में मदद
छात्र किसी कठिन गणित के सवाल या समीकरण या किसी विषय से जुड़ा प्रश्न समझने में परेशानी हो रही है? से सवाल स्कैन करके उससे संबंधित जानकारी को स्टेपbyस्टेप हल और व्याख्या देख सकते हैं।
QR कोड और बारकोड स्कैनिंग
किसी भी प्रोडक्ट का बारकोड या वेबसाइट का QR कोड स्कैन करके सीधे संबंधित लिंक या जानकारी तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वाईफाई के क्यूआर कोड को स्कैन करके बिना पासवर्ड डाले सीधे वाईफाई से कनेक्ट हो सकते हैं।
स्मार्ट संपर्क और ईमेल
किसी विजिटिंग कार्ड या ईमेल आईडी की फोटो खींचकर सीधे फोन नंबर सेव करने या जीमेल के जरिए मेल भेजने का विकल्प मिल सकता है।



