TVS ने अपनी लोकप्रिय Ronin बाइक को अपडेट करते हुए नया Base+ वेरिएंट पेश किया है. इसे Base और Mid वेरिएंट के बीच रखा गया है. Ronin अब 4 वेरिएंट में उपलब्ध है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। भारत में TVS Ronin की एक्सशोरूम कीमत ₹1.26 लाख से शुरू होकर ₹1.64 लाख तक जाती है. बाजार में इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 जैसी मोटरसाइकिलों से है.

Ronin Base+ में क्या खास है?
TVS Ronin के Base वेरिएंट में सिंगलचैनल ABS और दो राइडिंग मोड मिलते हैं. इसमें Rain और Urban मोड दिए गए हैं. इस वेरिएंट का वजन 159 किलोग्राम है, जो दूसरे वेरिएंट के मुकाबले करीब 1 किलोग्राम कम है. बाइक में ऑलLED लाइटिंग और असिमेट्रिक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके कंसोल में स्पीड, गियर पोजिशन, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, टैकोमीटर और दूसरे जरूरी इंडिकेटर्स की जानकारी मिलती है.
Base+ में मिलेगा डुअलचैनल ABS
Base+ वेरिएंट में Base मॉडल के सभी प्रमुख फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ सबसे बड़ा अपडेट डुअलचैनल ABS है. इसके अलावा इस वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं. डुअलचैनल ABS मिलने की वजह से Base+ वेरिएंट Ronin लाइनअप में इस फीचर वाला सबसे किफायती मॉडल बनता है. यानी जो ग्राहक कम कीमत में डुअलचैनल ABS चाहते हैं, उनके लिए यह वेरिएंट खास हो सकता है.
इंजन में कोई बदलाव नहीं
Ronin Base+ के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें वही 225.9cc ऑयलकूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.1bhp की पावर और 19.9Nm का टॉर्क देता है.



