मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के लांच होने के बाद गांधी परिवार के इतिहास और सोनिया गांधी के राजनीतिक उभार पर सवाल उठाए हैं। बीते कल 10 नवंबर को सोनिया गांधी की किताब के लांच के दिन कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गांधी परिवार से जुड़े एक पुराने वीडियो और परिवार के राजनीतिक इतिहास पर टिप्पणी की।

गांधी परिवार का हिस्सा कैसे बनीं सोनिया?

कंगना ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म इमरजेंसी के लिए भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर काफी शोध किया था। मगर उन्हें ये बात कभी भी समझ नहीं आई कि सोनिया गांधी गांधी परिवार का हिस्सा कैसे बनीं और बाद में परिवार की प्रमुख राजनीतिक हस्ती कैसे बन गईं।

 

 

कंगना ने इंदिरा गांधी,संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों का जिक्र करते हुए घटनाओं के क्रम को ‘बहुत ज्यादा संयोग’ बताया। इतना ही नहीं उन्होंने सोनिया गांधी के लिए ‘रहस्यमयी विदेशी नागरिक’ जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर उठाए सवाल

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गांधी परिवार, सोनिया गांधी और मेनका गांधी से जुड़े पुराने वीडियो और किताब के अंश साझा करते हुए कई टिप्पणियां की हैं और कई सवाल उठाए हैं। कंगना ने लिखा कि फिल्म इमरजेंसी के लिए भारतीय राजनीति और गांधी परिवार पर रिसर्च करते समय उनके मन में कई सवाल आए।

उन्होंने सोनिया गांधी के गांधी परिवार में आने और बाद में परिवार की प्रमुख राजनीतिक उत्तराधिकारी बनने का जिक्र किया। साथ ही इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों को कई संयोग बताते हुए सवाल उठाए। उन्होंने सोनिया गांधी पर विदेशी एजेंडे को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया.

कोई आपसे प्यार क्यों करेगा?

इस स्टोरी में कंगना ने NVIDIA विवाद का जिक्र करते हुए एक मीम साझा किया। जिसमें लिखा है कि- कोई आपसे प्यार क्यों करेगा? यह स्टोरी व्यंग्यात्मक अंदाज में है। इसमें उन्होंने कोई अलग राजनीतिक आरोप या विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

 

मेनका गांधी को क्यों किया अलग?

कंगना ने सोनिया गांधी की किताब के एक अंश का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस अंश में संयुक्त परिवार में मेनका गांधी के व्यवहार, उनकी आदतों और संजय गांधी तथा राजीव गांधी के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट का जिक्र है।

इस पर कंगना ने लिखा कि संजय गांधी की मौत के बाद उनकी पत्नी मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी को घर से बाहर कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मेनका को परिवार से अलग क्यों किया गया और इसके बाद गांधी परिवार में हुई घटनाओं को लेकर भी संदेह जताया।

राजीव गांधी और सोनिया की मुलाकात

इसके अलावा कंगना ने पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए लिखा कि वीडियो के अंत में परिवार के सभी लोग वहां से चले जाते हैं, लेकिन मेनका गांधी वहीं बैठी रह जाती हैं। कंगना के मुताबिक, वह इंदिरा गांधी की तरफ इस उम्मीद से देखती हैं कि शायद उन्हें कोई सांत्वना या स्नेह मिले, लेकिन ऐसा नहीं होता।

 

 

इसके बाद कंगना ने राजीव गांधी और सोनिया गांधी की मुलाकात, संजय गांधी की मौत, मेनका गांधी को घर से निकाले जाने और बाद में इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी के सत्ता में शीर्ष तक पहुंचने पर सवाल उठाए। इसी स्टोरी में उन्होंने X पर मौजूद एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।

आत्मकथा से शुरू हुआ विवाद

फिलहाल, सोनिया गांधी की आत्मकथा के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ विवाद अब गांधी परिवार के इतिहास, 1984 के दंगों, आपातकाल, बाबरी मस्जिद विध्वंस और कांग्रेस की राजनीतिक विरासत तक पहुंच गया है। कंगना रनौत की टिप्पणी ने इस बहस को और चर्चा में ला दिया है।

 

क्या है किताब में खास?

अगर हम इस किताब की बात करें तो यह किताब सोनिया गांधी की आत्मकथा है- जिसमें उन्होंने इटली में अपने बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी से विवाह करने, नेहरु-गांधी परिवार में जीवन और कांग्रेस की राजनीति तक के सफर को दर्ज किया है।

यह किताब 10 नवंबर, 2026 को प्रकाशित हुई है। इसका भारतीय संस्करण harpercollins India ने प्रकाशित किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस किताब में  544 पृष्ठ हैं। सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ लांच होने के साथ ही अलग-अलग वजहों से चर्चाओं में आ गई है। सियासी गलियारों से लेकर आमजन तक में इस किताब को लेकर तमाम प्रकार की बातें हो रही हैं।