: के देहरादून में एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच हाथी उसके ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया। इसके बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर जंगल में चला गया। गनीमत रही कि इतनी खतरनाक घटना के बाद भी युवक की जान बच गई।

युवक के ऊपर से पैर रखकर गुजरा हाथी

हाईवे पर बाइक सवार के सामने आया जंगली हाथी, कुचलने से बालबाल बचा युवक!

नेशनल पार्क के पास स्थित हाईवे से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक बाइक सवार जंगली हाथी के हमले में बालबाल बच गया। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि हाथी अचानक बाइक सवार के बेहद… pic.twitter.com/Zlq3GmkgHL

— Bansal News Official November 12, 2026

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के हमले के बाद बुलेट सवार युवक सड़क किनारे गिरा पड़ा है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब से गुजरता है और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ जाता है। इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ता है और जंगल में चला जाता है।

कुछ सेकंड में जा सकती थी युवक की जान

हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बावजूद युवक की जान बच गई। घटना कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुछ पल की देरी भी युवक के लिए जानलेवा हो सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें: 

वन्यजीवों के रास्ते पर सुरक्षा को लेकर सवाल

एयरपोर्ट रोड पर हाथियों की आवाजाही के बीच इस घटना ने वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन्यजीवों के रास्तों से गुजरने वाले लोगों के लिए ऐसी घटनाएं बड़ा खतरा बन सकती हैं।