Bank Holidays August 2026 : अगस्त 2026 में बैंक ग्राहकों को अपनी योजनाएं पहले से बनानी होंगी, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक के बैंक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने SBI, HDFC, ICICI सहित सभी सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं कुल 14 दिन बंद रहेंगी. इन छुट्टियों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न राज्यों के त्योहार और क्षेत्रीय पर्व भी शामिल हैं.

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से 24×7 उपलब्ध रहेंगी.
अगस्त 2026 में साप्ताहिक बैंक अवकाश
2 अगस्त रविवार
8 अगस्त दूसरा शनिवार
9 अगस्त रविवार
16 अगस्त रविवार
22 अगस्त चौथा शनिवार
23 अगस्त रविवार
30 अगस्त रविवार
अगस्त 2026 में शहरवार बैंक छुट्टियां
4 अगस्त:
अगरतला में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
8 अगस्त:
गंगटोक में टेंडोंग ल्हो रूम फात के कारण बैंक अवकाश रहेगा.
13 अगस्त:
इंफाल में पैट्रियट्स डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
15 अगस्त:
स्वतंत्रता दिवस और पारसी नववर्ष के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
19 अगस्त:
अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
25 अगस्त:
कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में मिलादउननबी, फर्स्ट ओणम और मिलादएशरीफ के कारण बैंक अवकाश रहेगा.
26 अगस्त:
बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में ईदएमिलाद , मिलादउननबी और तिरुओणम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
28 अगस्त:
अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में रक्षाबंधन, पांगल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती सहित विभिन्न क्षेत्रीय पर्वों के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
क्या आज बैंक खुले हैं?
नहीं. 25 जुलाई 2026 चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद हैं.
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी जारी
बैंकों की भौतिक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. UPI, NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए 24 घंटे धन ट्रांसफर, बिल भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन किए जा सकेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, बैंक शाखाओं के माध्यम से किए जाने वाले RTGS जैसे कुछ ऑफलाइन कार्य छुट्टी वाले दिनों में उपलब्ध नहीं होंगे.



