Smartphone Battery Safety: आज के डिजिटल दौर में छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल से कई काम जैसे ऑनलाइन पेमेंट, फॉर्म भरना, किसी भी पहचान पत्र को अपडेट करना, जरुरी जानकारी निकालना ऐसे कई जरुरी काम करना आसान हो गया है। साथ का भी जरिया बन गया है। ऐसे में लोग मोबाइल को 100% चार्ज रखना चाहते हैं, जिससे उनका कोई काम ना रुके। ऐसे में कई बार मोबाइल फुल चार्ज होने के बाद भी चार्जर पर लगा रह जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी अगर फोन चार्जर से कनेक्ट रहे तो क्या इससे मोबाइल या उसकी बैटरी खराब हो सकती है? तो आइए जानें…

आधुनिक स्मार्टफोन में रातभर फोन चार्ज करने से ‘ओवरचार्जिंग’ का सीधा खतरा नहीं होता, क्योंकि 100% चार्ज होने के बाद फोन का स्मार्ट चिप करंट लेना बंद कर देता है। लेकिन लगातार ऐसा करने से बैटरी की लाइफ और हेल्थ पर नकारात्मक असर पड़ता है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
बैटरी पर पड़ने वाले असर
1. जब बैटरी 100% पर पहुंच जाती है और घंटों तक चार्जर से जुड़ी रहती है, तो उसके केमिकल कंपोनेंट्स पर उच्च दबाव बना रहता है, जिससे बैटरी की क्षमता धीरेधीरे कम होने लगती है।
2. 100% पर पहुंचने के बाद जब बैटरी थोड़ी सी डिस्चार्ज होती है, जैसे 99% पर आना तो फोन उसे फिर से 100% तक टॉपअप करता है। यह प्रक्रिया रातभर चलती रहती है, जो बैटरी को जल्दी पुराना करती है।
3. अगर फोन तकिए, गद्दे या मोटे कवर के नीचे रखकर चार्ज किया जाए, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। यह गर्मी लिथियमआयन बैटरी को खराब कर सकती है।
4. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन की बैटरी खराब न हो तो आपको हमेशा 20% से 80% के बीच चार्च रखना चाहिए।
बचाव के उपाय
1. अपने फोन की सेटिंग में जाकर ‘Adaptive Charging’ या ” का विकल्प चालू रखें, जिससे फोन सुबह उठने के समय के हिसाब से 100% चार्ज हो।
2. फोन को हमेशा किसी खुली और सख्त सतह पर रखकर चार्ज करें, बिस्तर या तकिए पर नहीं।
3. हमेशा ऑफिशियल, रजिस्टर्ड कंपनी और सही चार्जर का ही उपयोग करें।



