भारत की ब्रह्मोस मिसाइल अब दुनिया के हथियार बाजार में भी अपनी ताकत दिखा रही है. इसकी बढ़ती मांग से दक्षिण कोरिया की चिंता बढ़ गई है. कोरिया ने अपनी डिफेंस कंपनियों को साफ कहा है कि ब्रह्मोस को हल्के में न लें, क्योंकि भारत अब इस बाजार में बड़ा मुकाबलेदार बन रहा है.

दक्षिण कोरिया के ‘KorIndia’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ब्रह्मोस मिसाइल दक्षिणपूर्व एशिया के रक्षा बाजार में दक्षिण कोरिया के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.
फिलीपींस को 60 और मिसाइलें देने की तैयारी
भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस की नई डील पर बातचीत चल रही है. इसमें 5 ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम और 60 मिसाइलें देने का प्रस्ताव है. इस सौदे की कीमत 700 से 800 मिलियन डॉलर बताई जा रही है. इससे पहले 2022 में फिलीपींस ने भारत से 375 मिलियन डॉलर की डील की थी. इसके तहत तीन ब्रह्मोस तटीय मिसाइल बैटरियां खरीदी गई थीं.
कोरिया को भारत से क्यों लग रहा डर?
दक्षिण कोरिया की कंपनियां फिलीपींस, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों को हथियार बेचती हैं. लेकिन अब भारत की ब्रह्मोस इन देशों के बाजार में मजबूत दावेदार बन रही है. कोरिया के पास KTSSM ‘Cheonryong’ जैसे मिसाइल सिस्टम हैं, लेकिन ब्रह्मोस की बढ़ती मांग उसके लिए चुनौती बन रही है.
लखनऊ में बढ़ रहा ब्रह्मोस का उत्पादन
भारत ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनाने और टेस्टिंग की सुविधा तैयार की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शुरुआती निवेश करीब 300 करोड़ रुपये किया गया. यहां हर साल 80 से 100 मिसाइल बनाने की क्षमता बताई गई है.
फिलीपींस के बादवियतनाम पहुंची ब्रह्मोस
भारत पहले ही वियतनाम के साथ ब्रह्मोस का सौदा कर चुका है. इंडोनेशिया के साथ भी बातचीत की खबरें हैं. भारत ग्राहक देशों की जरूरत के हिसाब से मिसाइल सिस्टम में बदलाव करने को भी तैयार है.
दक्षिण कोरिया को क्या करना होगा?
ब्रह्मोस मिसाइल की बढ़ती मांग और दबदबा की वजह से दक्षिण कोरिया को अपना बाजार खिसकने का डर सता रहा है.दक्षिण कोरिया ने अपनी कंपनियों को सलाह दी है कि वे सिर्फ कीमत कम करके मुकाबला न करें, बल्कि समय पर डिलीवरी, बेहतर सर्विस और तकनीकी मदद पर भी ध्यान दें.
यानी ब्रह्मोस अब सिर्फ दुश्मनों के लिए चुनौती नहीं, बल्कि ग्लोबल हथियार बाजार में दूसरी बड़ी कंपनियों के लिए भी मुकाबले की वजह बन रही है.



