पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर सीधीसरल मांग की है. उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए. कागज या प्लास्टिक की जगह मेटल कार्ड बनाए जाएं जिससे नक़ली न बन सकें. उंगलियों के निशान या आंख से होने वाली बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाया जाए क्योंकि ये किसी दो व्यक्ति के समान नहीं होते हैं, इसीलिए भाजपा नकली वोटिंग नहीं करा पायेगी.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह नई तकनीक का इस्तेमाल करे, ताकि कोई भी व्यक्ति दो जगह वोट न डाल सके और वोटर लिस्ट पूरी तरह सही रहे.

चुनाव को लेकर सीधीसरल मांग:

– आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए।
– ⁠काग़ज़ या प्लास्टिक की जगह मेटल कार्ड बनाए जाएं जिससे नक़ली न बन सकें।
– उँगलियों के निशान या आँख से होनेवाली बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाया जाए क्योंकि ये किसी दो व्यक्ति के समान नहीं होते हैं, इसीलिए भाजपा नक़ली वोटिंग नहीं करा पायेगी।

— Akhilesh Yadav November 9, 2026

‘रीडिंग उपकरण लगाए जाएं’

अखिलेश ने कहा, “मतदाता सूचियों को आधार से जोड़ा जाना चाहिए और मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक रीडिंग उपकरण उपलब्ध कराए जाने चाहिए. इसे वैकल्पिक नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि सभी को इसमें शामिल किया जाना चाहिए. ये उपकरण बहुत महंगे नहीं हैं और तकनीक की मदद से गड़बड़ियों को सुधारा जा सकता है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी मतदाता सूचियों के ‘विशेष सघन पुनरीक्षण’ के जरिए “वोट फिक्सिंग” कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के काम लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेंगे, और संस्थाओं के प्रति जनता के भरोसे को कम करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया, “अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो यह चुनाव आयोग और बीजेपी के इरादों पर सवाल खड़े करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वे नहीं चाहते कि मतदाता सूचियों और मतदाताओं की सही पहचान हो सके.

अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी साबित करने के लिए दो उदाहरण दिए—पहला, लखनऊ में दशरथ नाम के एक ही आदमी के नाम पर 100 से ज़्यादा फॉर्म भर दिए गए. दूसरा, विकास नाम के एक व्यक्ति का नाम कई पोलिंग बूथों की वोटर लिस्ट में दर्ज था.