कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने मोदी को दयालु, स्नेही, मेहनती और अच्छा वक्ता बताया. पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं और उनके मन में मोदी के प्रति कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनके इस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने उन्हें और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी का एक व्यक्ति के तौर पर सम्मान करते हैं. उन्होंने बताया कि वह कई बार मोदी से मिल चुके हैं और गुजरात में उनके घर भी जा चुके हैं. पित्रोदा के मुताबिक, उनकी पत्नी और वह भी प्रधानमंत्री से मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि मोदी उनके प्रति व्यक्तिगत तौर पर काफी आत्मीय रहे हैं.

‘मोदी दयालु, स्नेही और मेहनती हैं’

सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कहा, ‘वे मेरे एक गुजराती मित्र हैं. एक इंसान के तौर पर मैं उनका सम्मान करता हूं. व्यक्तिगत स्तर पर वे बहुत ही आत्मीय, दयालु, स्नेही और ख्याल रखने वाले रहे हैं. बेशक, वे एक अच्छे वक्ता हैं और मेहनती भी हैं.’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी अच्छी बनती है और दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं. पित्रोदा ने कहा कि एक गुजराती नेता, मित्र और शुभचिंतक के तौर पर उनके मन में मोदी के खिलाफ कुछ भी नहीं है.

‘विचारधारा से असहमति, व्यक्ति से नहीं’

सैम पित्रोदा ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के साथ यह भी स्पष्ट किया कि उनके बीच वैचारिक मतभेद हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया को देखने के मोदी के नजरिये और उनकी विचारधारा से उन्हें असहमति हो सकती है, लेकिन यह व्यक्तिगत विरोध से अलग बात है. उन्होंने कहा, ‘यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके विचारों के खिलाफ है. और ये दोनों अलगअलग चीजें हैं. मैं मिस्टर मोदी से असहमत हो सकता हूं और फिर भी उनके साथ बैठकर खाना खा सकता हूं और हंसीमजाक कर सकता हूं.’

पीएम मोदी ने दिया जवाब

सैम पित्रोदा के बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने पित्रोदा को जवाब देते हुए उन्हें और उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

Happy Diwali and Nutan Varsh Abhinandan to you Sam Bhai and to Anjana Ben.

Praying for a joyful and healthy year ahead.

Jai Jagannath!

@sampitroda

— Narendra Modi November 12, 2026

सोनिया गांधी के बयान से जुड़ा था सवाल

दरअसल, इंटरव्यू में सैम पित्रोदा से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अच्छा वक्ता बताया था. इसी सवाल के जवाब में पित्रोदा ने मोदी के व्यक्तित्व और उनके साथ अपने निजी संबंधों का जिक्र किया. पित्रोदा ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के साथ अच्छे व्यक्तिगत संबंध होने के बावजूद उसके विचारों से असहमति रखी जा सकती है.