बजाज ऑटो भारतीय बाजार में 12 ​​अगस्त, 2026 को एक बिल्कुल नई पल्सर मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है. हालांकि कंपनी ने अभी तक आने वाले मॉडल का नाम और डिटेल्स जारी नहीं किया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह नई बजाज पल्सर एन160 होगी. लेकिन अटकलें यह भी हैं कि यह नई बजाज पल्सर 125 या नेक्सट जनरेशन की पल्सर 150 हो सकती है.

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान, पुणे स्थित बाइक निर्माता कंपनी ने अगले कुछ हफ्तों में 10 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की योजना की घोषणा की. आने वाली लाइनअप में शामिल होंगी और नए टीज़र में लगभग इन्हीं मोटरसाइकिलों में से एक को दिखाया गया है.

डिजाइन में बदलाव और फीचर अपग्रेड

हाल ही में देखी गई नई बजाज पल्सर की टेस्टिंग कार में अपडेटेड बॉडी पैनल, ज्यादा दमदार फ्यूल टैंक और बड़ा फ्रंट काउल देखने को मिला है. दूसरे प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में बड़े टैंक एक्सटेंशन, लंबी सीट, अलॉय व्हील्स और साइडस्लंग एग्जॉस्ट शामिल हैं.

नेक्सट जनरेशन की में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट और टर्नबायटर्न नेविगेशन के साथ एक नया पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होने की संभावना है.

कैसा होगा बाइक का इंजन

इंजन सेटअप में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. फिलहाल, पल्सर 125 में 124.38 सीसी का सिंगलसिलेंडर, 4स्ट्रोक एयरकूल्ड, फ्यूलइंजेक्टेड इंजन लगा है, जो 11.8 पीएस की पावर और 10.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, पल्सर 150 में 149.5 सीसी का सिंगलसिलेंडर, 2V, एयरकूल्ड इंजन है, जो अधिकतम 14 पीएस की पावर और 13.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों इंजनों में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन और 5स्पीड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है.