सितंबर 2026 में भारत में बैंक 14 दिनों तक बंद रहेंगे. इनमें छह वीकेंड की छुट्टियां और आठ अन्य छुट्टियां शामिल हैं जो राज्यों या स्थानीय इलाकों के हिसाब से होंगी. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सितंबर में होने वाली छुट्टियों में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और कई क्षेत्रीय त्योहार शामिल हैं. बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलगअलग होती हैं. कुछ छुट्टियां खास राज्यों के लिए होती हैं और स्थानीय त्योहारों पर निर्भर करती हैं, जबकि रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक शाखा जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें, ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो और बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम समय पर पूरे हो सकें.

सितंबर 2026 में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट

  • 4 सितंबर: जन्माष्टमी अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलांग और शिमला सहित कई शहरों में लागू.
  • 6 सितंबर: रविवार को पूरे देश में बैंकों का अवकाश होता है.
  • 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में चुनाव के कारण केवल जयपुर में छुट्टी.
  • 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि और दूसरा शनिवार होने की वजह से गुवाहाटी के साथ पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा.
  • 13 सितंबर: रविवार को पूरे देश में बैंकों का अवकाश होता है.
  • 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा.
  • 15 सितंबर: संवत्सरी /नुआखाई/गणेश चतुर्थी — अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी.
  • 20 सितंबर: रविवार को पूरे देश में बैंकों का अवकाश होता है.
  • 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव/श्री नारायण गुरु समाधि भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम.
  • 22 सितंबर: करमा पूजा रांची.
  • 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन जम्मू और श्रीनगर.
  • 25 सितंबर: इंद्रजात्रा गंगटोक.
  • 26 सितंबर: महीने के चौथे शनिवार को देशभर के सभी बैंकों का अवकाश होता है.
  • 27 सितंबर: रविवार को पूरे देश में बैंकों का अवकाश होता है.

बैंक की छुट्टियों के दौरान बैंकिंग सेवाएं

ग्राहक पेमेंट, फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल ट्रांज़ैक्शन के लिए UPI और इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसा वे आम कामकाजी दिनों में करते हैं. कैश निकालने और दूसरी सपोर्टेड ट्रांज़ैक्शन के लिए ATM सर्विस भी उपलब्ध रहेंगी. RBI के अनुसार, RTGS सिस्टम 24x7x365 उपलब्ध रहता है, जिससे ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक रूप से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. हालाँकि, अकाउंट से जुड़ी कुछ पूछताछ या कागज़ी काम, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाने की ज़रूरत होती है, उनके लिए ब्रांच के दोबारा खुलने का इंतज़ार करना होगा.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।