लोकप्रिय पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खंडवा हमारा ऐसा अद्भुत जिला है, जहां ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और दादाजी धूनीवाले की पावन धरा के साथ ही, किशोर कुमार जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी महान कलाकार का जन्म हुआ. किशोर दा को हमसे बिछड़े 39 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है मानो कल की ही बात हो.

ने कहा उनका गीत “दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे” आज भी लोगों के मन में वही आनंद और अपनापन जगाता है. यह हमारा सौभाग्य है कि शताब्दी के इस अद्भुत गायक और अभिनेता का संबंध मध्यप्रदेश से रहा. उन्होंने कहा कि खंडवा में विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यहां शीघ्र ही एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा.
ज़िंदगी एक सफर है सुहाना
उन्होंने कहा कि किशोर दा ने अभिनय और गायन के माध्यम से जीवन के हर पड़ाव को जीवंत बनाया. उनके गीतों में जीवनदर्शन झलकता है. “रोतेरोते हंसना सीखो, हंसतेहंसते गाना” जैसे गीत हमें जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी प्रसन्न रहना सिखाते हैं. “पड़ोसन” से लेकर “चलती का नाम गाड़ी” तक और “ज़िंदगी एक सफर है सुहाना” से लेकर “आने वाला पल जाने वाला है” तक, उनके गीत आज भी हमारी स्मृतियों में बसे हुए हैं.
आज खंडवा में आयोजित ‘राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या’ में वर्चुअली सहभागिता की।
मध्यप्रदेश के गौरव, खंडवा में जन्मे बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक एवं अभिनेता श्री किशोर कुमार शताब्दी के महान कलाकार थे। वे अपने बेमिसाल अभिनय एवं सदाबहार गीतों से प्रशंसकों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।
इस वर्ष मध्यप्रदेश के लाल एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी, अभिनेता श्री रघुवीर यादव जी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया गया है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
खंडवा में विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहा है। यहां शीघ्र ही एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा।
@KrVijayShah
@DharmendrLodhii— Dr Mohan Yadav October 13, 2026
रघुवीर यादव को हृदय से बधाई
उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर रघुवीर यादव को हृदय से बधाई देना चाहता हूं. पंचायत वेब सीरीज में प्रधान जी के किरदार से लेकर “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” और “लगान” जैसी प्रस्तुतियों तक उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है. रंगमंच से लेकर बड़े पर्दे तक उनकी अभिनय यात्रा शानदार रही है. वर्ष 2010 की फिल्म “पीपली लाइव” में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. उनकी सोंधी, ठेठ देहाती और जीवंत आवाज़ तथा अभिनय की विशिष्ट शैली भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर है.
राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किए जा रहे ऐसे विलक्षण कलाकार को मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. परमात्मा से कामना है कि वे स्वस्थ रहें, यशस्वी हों और अपनी कला से निरंतर दर्शकों को आनंदित करते रहें.
ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर की महिमा
खंडवा की सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है. आने वाले समय में ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे. मैं श्री रघुवीर यादव जी को भोपाल आने के लिए भी आमंत्रित करता हूं.



