Healthy Lunchbox Recipe: पुराने समय में हम में से अधिकतर बच्चों को लंच में पराठा अचार या पराठा और आलू फ्राई ही मिलते थे और उस पराठे और अचार का स्‍वाद, आज भी जुबां पर आ जाता है। लेक‍िन वर्तमान समय में यह बच्‍चों की सेहत के ल‍िए अच्‍छी नहीं मानी जाती है। इससे वजन भी बढ़ सकता है।

अगर आप भी बच्‍चे को पराठा, ब्रेड या कोई अन्‍य चीज देते हैं, तो इससे बच्‍चों की सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। ट‍िफ‍िन में ऐसे सुपरफूड्स को शाम‍िल करें, ज‍िससे बच्‍चों की दैन‍िक जरूरत पूरी हो जाए। साथ ही बच्‍चों के ट‍िफि‍न में ऐसी चीजों को शाम‍िल करना चाहिए, जो स्वाद और पोषण से भरपूर हों।

पोषण से भरपूर लंच बॉक्स के विकल्प

मूंग चीला

  • मूंग दाल चीला

आप बच्‍चे को ट‍िफ‍िन में मूंग दाल का चीला दे सकते हैं। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे खाकर पेट भी काफी देर तक भराभरा सा रहता है। मूंग दाल से बने होने के कारण इसे पचाना भी आसान होता है। मूंग दाल के चीले में फाइबर, प्रोटीन और म‍िनरल्‍स होते हैं। मूंग दाल के चीले को आप सलाद और चटनी के साथ खा सकते हैं।

वेज खिचड़ी

  • मिक्स वेज खिचड़ी

बच्‍चों के ल‍िए हेल्‍दी ट‍िफ‍िन ऑप्‍शन ढूंढ रहे हैं, तो उन्‍हें यह खिचड़ी जरूर पसंद आएगी।  इसमें प्रोटीन, फाइबर और व‍िटाम‍िन्‍स जैसे पोषक तत्‍व होते हैं और यह आसानी से पच जाता है और इसे खाकर द‍िन भर बच्‍चों को एनर्जी म‍िलती है। आप खिचड़ी में उन सब्जियों को भी ऐड कर सकते हैं, जो बच्चे वैसे तो खाना नहीं चाहते हैं, लेकिन खिचड़ी में मिक्स होने के बाद वो उन्हें खिलाया जा सकता है।

बीटरूट टिक्की

  • शकरकंद टिक्की

शकरकंद में विटामिनए, सी और पोटैशियम होता है, जो बच्‍चों की सेहत, त्‍वचा और इम्‍यूनि‍टी के ल‍िए फायदेमंद है। बच्‍चों के ल‍िए, शकरकंद, आलू का हेल्‍दी व‍िकल्‍प है। शकरकंद की एक ट‍िक्‍की में करीब 46 कैलोरी होती हैं।

फ्रूट्स एंड नट्स

  • फल और नट्स

बच्‍चों की डाइट में मौसमी फल जैसे सेब, पपीता, केला वगैरह को जरूर शाम‍िल करें। भ‍िगोए हुए बादाम और क‍िशम‍िश भी बच्‍चों को ख‍िला सकते हैं। ये व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत हैं, जो बच्‍चों की के ल‍िए जरूरी हैं। कई बार बच्चे स्कूल में दूसरे बच्चों को देखकर सब कुछ खाना सीख जाते है।

पनीर रोल

  • ट‍िफ‍िन में दें पनीर रोल

बच्‍चों को ट‍िफ‍िन में पनीर रोल दे सकते हैं। पनीर का सेवन करने से बच्‍चों को एनर्जी म‍िलेगी और उनकी हड्ड‍ियां और मांसपेश‍ियां मजबूत बनेंगी। पनीर, प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम का अच्‍छा स्रोत है। में सब्‍ज‍ियां म‍िलाकर दिया जा सकता है। यह स्‍वाद‍िष्‍ट भी होता है और बच्‍चे इसे खाना पसंद भी करते हैं। इसे गेहूं व ज्वार के आटे की रोटी में भी बनाया जा सकता है।