:  के देहरादून में प्लॉट के सौदे के लिए ले जाए जा रहे 14 लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत शामिल हैं। दोनों घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से पकड़ा है।

हाईवे पर बाइक सवार के सामने आया जंगली हाथी, कुचलने से बालबाल बचा युवक!

नेशनल पार्क के पास स्थित हाईवे से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक बाइक सवार जंगली हाथी के हमले में बालबाल बच गया। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि हाथी अचानक बाइक सवार के बेहद… pic.twitter.com/Q2j2zmn0FU

— Bansal News Official November 12, 2026

लूट के 82 हजार बरामद

आरोपियों के पास से लूट के 82 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल 3.02 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

इंद्रेश अस्पताल के पास 14 लाख रुपये की लूट

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों दिनेश तिवारी, ओमकार और गुरविंदर के साथ प्लॉट के सौदे के लिए 14 लाख रुपए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। राजेश की शिकायत पर पटेल नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।

पहले 5 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

मामले की जांच के लिए के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगाई गईं। पुलिस ने 9 नवंबर को 3 आरोपियों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इनके पास से लूट के 1.50 लाख रुपए बरामद हुए थे। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को भी गिरफ्तार किया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

गुप्तकाशी से पकड़े गए सिद्धांत और दीपक

बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सर्विलांस और दूसरी जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत के पास से 40 हजार रुपए और दीपक के पास से 42 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.02 लाख बरामद

पुलिस के अनुसार, 14 लाख रुपये की लूट के इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से कुल 3.02 लाख रुपए बरामद हुए हैं।