Tax Audit Last Date 2026: अगर आप किसी चीज का व्यापार करते हैं या कोई प्रोफेशनल काम जैसे डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आपके लिए टैक्स ऑडिट होना अनिवार्य है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। असेसमेंट ईयर 202627 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 यानी की आज है। इनकम टैक्स विभाग ने पहले इसकी डेडलाइन 30 सितंबर तय की थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दिया।

ऐसे में जिन करदाताओं ने अब तक अपनी टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। तय समयसीमा तक रिपोर्ट जमा नहीं करने पर इनकम टैक्स एक्ट के तहत भारी जुर्माना लग सकता है। आइए जानते हैं कि टैक्स ऑडिट किसके लिए जरूरी है, रिपोर्ट जमा करने की प्रक्रिया क्या है और देरी होने पर कितना जुर्माना देना पड़ सकता है।
Tax Audit Last Date 2026: टैक्स ऑडिट क्या होता है और क्यों जरूरी है?
टैक्स ऑडिट किसी करदाता के वित्तीय खातों और रिकॉर्ड की चार्टर्ड अकाउंटेंट के जरिए की जाने वाली जांच है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कारोबारी की आय, खर्च और टैक्स की गणना इनकम टैक्स एक्ट के नियमों के अनुसार सही तरीके से की गई है या नहीं।
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 44AB के तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए टैक्स ऑडिट कराना अनिवार्य होता है। इसके तहत CA खातों की जांच करके ऑडिट रिपोर्ट तैयार करता है, जिसे इनकम टैक्स ईफाइलिंग पोर्टल पर जमा किया जाता है।
Tax Audit Last Date 2026: किन कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए टैक्स ऑडिट जरूरी है?
टैक्स ऑडिट की जरूरत कारोबार के टर्नओवर, पेशेवर आय और लागू टैक्स नियमों पर निर्भर करती है।
1. यदि किसी व्यवसाय का सालाना टर्नओवर 1 करोड़ रुपये से अधिक है, तो सामान्य नियम के तहत टैक्स ऑडिट की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, यदि नकद प्राप्तियां और नकद भुगतान निर्धारित सीमा के भीतर हैं, तो कुछ मामलों में टर्नओवर की सीमा 10 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
2. प्रोफेशनल्स काम जैसे डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य पेशेवरों के लिए सामान्य तौर पर सालाना ग्रॉस रिसीट्स 50 लाख रुपये से अधिक होने पर टैक्स ऑडिट की जरूरत पड़ सकती है।
3. यदि कोई करदाता प्रिजंप्टिव टैक्सेशन स्कीम का लाभ ले रहा है, तो उस पर लागू शर्तों और आय की स्थिति के आधार पर भी टैक्स ऑडिट की जरूरत हो सकती है।
ध्यान रखें कि हर कारोबारी या प्रोफेशनल के लिए टैक्स ऑडिट अनिवार्य नहीं है। इसकी जरूरत संबंधित वित्तीय वर्ष के नियमों और करदाता की स्थिति के अनुसार तय होती है।
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी डेट कब है?
असेसमेंट ईयर 202627 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पहले यह समयसीमा 30 सितंबर 2026 थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया।
वहीं, टैक्स ऑडिट के दायरे में आने वाले करदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा नहीं करने पर कितना जुर्माना लगेगा?
इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की धारा 271B के तहत टैक्स ऑडिट कराने की अनिवार्यता का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। सामान्य तौर पर जुर्माने की राशि संबंधित कारोबार की बिक्री, टर्नओवर या ग्रॉस रिसीट्स का 0.5% होती है।
हालांकि, जुर्माने की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे जमा करें?
टैक्स ऑडिट रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करने के लिए आपको सबसे पहलेपर अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को जोड़ना होता है।
इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है
1. आयकर ईफाइलिंग पोर्टल पर अपने पैन नंबर और पासवर्ड से Login करें।
2. Authorized Partners या My Chartered Accountant विकल्प पर जाएं।
3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Add CA पर क्लिक करें और अपने सीए की मेंबरशिप संख्या दर्ज करके उन्हें जोड़ें।
4. इसके बाद मामले के अनुसार फॉर्म 3CA या फॉर्म 3CB के साथ फॉर्म 3CD असाइन करें।
5. CA इनकम टैक्स ईफाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करके संबंधित ऑडिट रिपोर्ट अपलोड करें।
6. डिजिटल हस्ताक्षर लगाकर रिपोर्ट सबमिट करेंगे।
7. अंत में पोर्टल पर रिपोर्ट का स्टेटस जांच लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जरूरी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



