प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा को दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और साथ मिलकर बेहतर दुनिया बनाने की प्रतिबद्धता जताई. 80 वर्षीय लूला, 25 अक्टूबर 2026 को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में जीत के साथ चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिय प्लेटफॉम ‘एक्स’ पर राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त, राष्ट्रपति लूला को उनके शानदार दोबारा चुनाव जीतने पर बहुतबहुत बधाई. मैं उनके साथ मिलकर काम करने और कई तरह की इंडियाब्राजील स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने और बढ़ाने का इंतजार कर रहा हूं.’

सबको साथ लेकर चलने वाली दुनिया बनाएंगे PM

राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा चुनाव में Workers’ Party PT के उम्मीदवार थे और उनके साथ मुख्य मुकाबला Liberal Party PL के फ्लावियो बोल्सोनारो से था. पहले दौर में लूला अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से मात खा गए थे. हालांकि, 25 अक्टूबर 2026 को हुए अंतिम दौर के बेहद कड़े मुकाबले में लूला डा सिल्वा ने 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

Heartiest congratulations to my dear friend, President Lula, on his remarkable reelection victory.

I look forward to working closely with him to further deepen and expand the multifaceted IndiaBrazil Strategic Partnership.

Together, we will continue to strengthen our cooperation across diverse sectors, advance the shared priorities of the Global South and work towards a more inclusive, equitable and sustainable world.

@LulaOficial

— Narendra Modi October 26, 2026

पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में भारतब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और ग्लोबल साउथ की साझा जरूरतों को आगे बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दोनों देश अलगअलग सेक्टर में सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे और ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को बढ़ाएंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। और एक सबको साथ लेकर चलने वाली, बराबर और टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए काम करेंगे.

अपनी जीत के बाद क्या बोले राष्ट्रपति लूला?

वहीं, राष्ट्रपति लूला ने इस जीत के बाद ब्राजील के लोगों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ब्राजील के लोगों का, डेमोक्रेसी की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने वाले युवाओं का, और हर उस इंसान का जिसने वोट देने और हमारे देश के भविष्य की रक्षा करने के लिए बहुत कोशिश की, मेरा हमेशा शुक्रिया. आप सभी मुझे प्रेरित करते हैं और मेरी उम्मीद को फिर से जगाते हैं.’

उन्होंने कहा कियह जीत उन लोगों की है जो विश्वास करते हैं, जो लड़ते हैं, और जो एक ज़्यादा न्यायपूर्ण, आजाद और डेमोक्रेटिक ब्राजील बनाने की कोशिश में कभी हार नहीं मानते.