टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया दौरे किसी भी देश के लिए चुनौतीपूर्ण होते हैं लेकिन सबकॉन्टिनेंट के खिलाड़ियों के लिए तो और भी ज्यादा मुश्किल होते हैं। हालाँकि उसके बाद भी कुछ खिलाड़ी हर कंडीशन में अच्छा करते हैं और अपनी दम पर टीम को जीत दिलाने में सफल होते हैं। तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाए हुए हैं।

इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक

5. डेसमंड हेयन्स 4 शतक

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज डेसमंड हेयन्स ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर लंबे समय तक टीम को जीत दिलाने में सफलता पाई थी। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वो ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ भी रन बनाते थे।

डेसमंड ने ऑस्ट्रेलिया में 94 मैच खेले हैं जिसमें 36.51 की औसत से 3067 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक भी शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 123 रन है।

4. तिलकरत्ने दिलशान 4 शतक

श्रीलंका के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर पहचान बनाई थी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने इस खेल को एक नया शॉट “दिलस्कूप” भी दिया था जो मॉडर्न डे क्रिकेट में काफी फेमस है और बहुत से खिलाड़ी इस शॉट को खेलते हैं ताकि आसानी से रन बना सकें।

दिलशान ने ऑस्ट्रेलिया में 42 वनडे मैचों में 43.94 की औसत से 1494 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 4 शतक भी शामिल हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 161 है।

3. विराट कोहली 5 शतक

भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक विराट बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया को देखते ही कोहली की फॉर्म वापस आ जाती है और उनके खिलाफ वो अलग ही बीस्ट बन जाते हैं।

विराट ने ऑस्ट्रेलिया में 29 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 29 पारियों में 1327 रन बनाए हैं। यही नहीं, उसमें 5 शतक भी शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 133 है।

2. रोहित शर्मा 5 शतक

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया में काफी शानदार है। वो कट और पुल के बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके पास किसी भी गेंद को खेलने के लिए एक सेकंड एक्स्ट्रा रहता है, जो उन्हें इतना बेहतरीन बल्लेबाज बनाता है।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में 30 पारियाँ खेली हैं जिसमें उन्होंने 53 की एवरेज से 1328 रन बनाए। इसके अलावा शर्मा ने 5 शतक भी लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 171 रन है।

1. कुमार संगाकारा 5 शतक

श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी का जोर दिखाया है। संगा ने अपनी एलिगेंट बल्लेबाजी के दम पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

संगाकारा ने ऑस्ट्रेलिया में 45 वनडे मैच खेले हैं जिनकी 44 पारियों में 46.85 की औसत से 1921 रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 123 रन है। संगा ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 शतक भी लगाए हैं।