शिवहर। बिहार के शिवहर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा उत्तरी (अंबा कला) गांव में बुधवार की देर रात प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय युवक की बेहद बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसके भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि, प्रेमिका के परिजनों ने साजिश के तहत युवक को झांसा देकर रात के अंधेरे में अपने घर बुलाया और फिर लाठी-डंडों व लोहे की खंती से हमला कर उसकी जान ले ली।

परिजनों ने पीट-पीटकर की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम ललन कुमार पिता भरत साह था। बताया जा रहा है कि, ललन को झांसा देकर घर बुलाया गया। देर रात वह युवती से मिलने उसके घर गया था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि, लाठी-डंडे और लोहे की खंती से उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

गांव में पुलिस बल तैनात
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के भाई विजय साह के आवेदन पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में शांति देवी, उनके पुत्र आदित्य कुमार और पुत्री शिवानी कुमारी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में आक्रोश के माहौल को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त समान जब्त
थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि, पुलिस ने इस घटना को प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में मारपीट और हत्या का प्रतीत होता है। प्राथमिकी में नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से दो मोबाइल, लोहे की खंती तथा खून लगा लड़की का डंडा जब्त किया गया है।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही
डीएसपी इशानी सिन्हा ने बताया कि, इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। इस मामले में शामिल अन्य लोगों पहचान की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि, वैज्ञानिक तरीके से छानबीन की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पूछताछ में जानकारी मिले के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिवानी के परिजनों ने रची खौफनाक साजिश
बताया जा रहा है कि, ललन कुमार का अपने गांव की एक युवती शिवानी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को जब पता चला, तो उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। दोनों एक ही समाज और गांव से ताल्लुक रखते हैं। समझाने पर जब वे नहीं माने तो ललन की हत्या की साजिश कर दी।

16 सितंबर की खौफनाक रात
युवती के परिजनोें ने 16 सितम्बर को ललन को शिवानी के मोबाइल से कॉल कर उसे मिलने बुलाया गया। देर रात जब शिवानी के घर पहंचा तो पहले से तैयार बैठे लोगों ने लोहे की खंती और लाठी से उसकी पिटाई कर दी जिससे चोट लग और मौके पर ही मौत हो गई।