KL Rahul Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन 116 गेंदें खेली और 5 चौके लगाकर नाबाद 52 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के दम पर केएल राहुल ने एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया है जो कि भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़ेबड़े क्रिकेटर नहीं बना पाए।

केएल राहुल ने रचा इतिहास: 34 वर्षीय केएल राहुल भारत के 94 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले सलामी बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिसने सभी SENA देशों में पचास प्लस की पारी खेली। भारत ने 25 जून, 1932 में पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर जैसी लीज़ेंड जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग की, वो भी सभी SENA देशों में पचास प्लस रन की पारी नहीं खेल पाए थे।
इसके अलावा केएल राहुल एक एशियन सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर SENA देशों में दूसरे सर्वाधिक पचास प्लस की पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। केएल राहुल ने श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को पीछे छोड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। केएल के नाम अब SENA देशों में 13 पचास प्लस की पारी दर्ज है। इस लिस्ट में महान सुनील गावस्कर ही उनसे आगे हैं।
SENA देशों में टेस्ट क्रिकेट के दौरान एशियाई ओपनर्स के सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
सुनील गावस्कर 19
केएल राहुल* 13
दिमुथ करुणारत्ने 12
सईद अनवर 10
वीरेंद्र सहवाग 10
तमीम इकबाल 10
मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड 368 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई। कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाया। इसके जवाब में भारत के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यशस्वी 89 गेंदों पर 85 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ केएल राहुल ने दिन की आखिरी गेंद तक बैटिंग की और 116 गेंदों पर 52 रन जोड़े। केएल के साथ दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल खड़े हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत : केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड : टॉम लैथम , डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल , ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।



