जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस घटना को सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के कारण आतंकियों की हताशा का नतीजा बताया है. उन्होंने कहा, “इस हमले में हमारे CRPF जवान घायल हुए हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं और सुरक्षित रहें. CRPF ने लगभग एक साल तक, यहां तक कि कई आतंकी प्रभावित इलाकों में भी, शून्य हताहतों का रिकॉर्ड बनाए रखा है. मुझे उम्मीद है कि सभी घायल जवान जल्द ठीक हो जाएंगे.”

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, “ये घटना कुछ बातें सामने लाती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहली बात, इसमें अपनाई गई रणनीति लश्करएतैयबा के काम करने के तरीके से मिलतीजुलती है. यह उनकी हताशा को भी दर्शाता है, क्योंकि सुरक्षा बल उन पर भारी दबाव बना रहे हैं. उनकी ‘हिटएंडरन’ रणनीति जिसमें दो आतंकवादी मोटरसाइकिल पर आते हैं, गोलीबारी करते हैं और भाग जाते हैं इसी हताशा को दिखाती है.”

डीपी पांडे

बढ़ाई गई सुरक्षा

12 नवंबर को कुलगाम जिले में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे. इसके बाद पूरे जम्मूकश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत, जम्मूकश्मीर पुलिस ने CRPF और भारतीय सेना के साथ मिलकर नेशनल हाईवे44 पर गाड़ियों की चेकिंग और तलाशी अभियान किया जा रहा है. यह विशेष रूप से अवंतीपोरा, पंपोर और अन्य संवेदनशील इलाकों में किया जा रहा है.

कई जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

संदिग्ध वाहनों और लोगों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त चेकपॉइंट बनाए गए हैं और निगरानी के उपाय भी मजबूत किए गए हैं. जम्मूकश्मीर पुलिस और CRPF ने कई जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी और जांच अभियान शुरू किए हैं.

यह सुरक्षा व्यवस्था तब बढ़ाई गई है, जब दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में घने पेड़ों के बीच से दो भारी हथियारों से लैस आतंकवादी निकले और उन्होंने CRPF की एक चौकी पर गोलीबारी कर दी.