Donald Trump Announce: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो बयानों को लेकर जबरदस्त हलचल है।
उन्होंने अमेरिकी नागरिकों को 5000 डॉलर यानी ₹4.2 लाख रुपए का डिविडेंड देने का वादा किया है। साथ ही कहा कि ईरान युद्ध के कारण बढ़ी तेल की कीमतें मिडटर्म चुनाव तक शायद कम नहीं होंगी। अब दोनों बयानों की अमेरिका समेत दुनियाभर में चर्चा है। ये बयान राजनीति और अर्थव्यवस्था को सीधे प्रभावित करने वाले हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा चुनावी ऐलान, बोले हर वयस्क नागरिक को देंगे $5,000 यानी करीब ₹4.2 लाख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर Republicans नवंबर 2026 के Midterm Elections में House of Representatives और Senate दोनों में जीत हासिल करते हैं, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक… pic.twitter.com/PhuYoZBhbm
— Bansal News Official October 3, 2026
सेना के जवानों को एक डॉलर बढ़ाकर दिया
ट्रंप ने यह भी याद दिलाया कि पिछले साल उन्होंने सेना के जवानों को 1776 डॉलर दिए थे, जबकि असल आंकड़ा 1775 था। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद इसमें एक डॉलर जोड़कर इसे 1776 कर दिया था, ताकि वह अमेरिका की आजादी के साल से जुड़ जाए।
तेल कीमतों पर क्या बोले ट्रंप ?
इसी दौरान ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान के साथ संघर्ष की वजह से तेल की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं और उनके मिडटर्म चुनाव से पहले इनके घटने की संभावना बहुत कम दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड की कीमत तीन प्रतिशत से अधिक उछलकर जुलाई के बाद पहली बार 100 डॉलर को पार कर गई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच आपसी हमले तेज हो गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
चुनाव के बाद तेल किमतें कम होंगी
डलास में रिपब्लिकन मिडटर्म कन्वेंशन जाने से पहले मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि चुनाव के तुरंत बाद तेल की कीमतें नीचे गिरने लगेंगी, हालांकि इसमें मिडटर्म से थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि चुनाव के बाद ईरान आखिरकार पीछे हट जाएगा, क्योंकि वह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा।
यहां बता दें, इजराइल, अमेरिका और ईरान युद्ध का सात महीने हो चुके हैं। शुरुआत में ट्रंप ने कहा था कि यह कुछ ही हफ्तों में खत्म हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें:



