Paytm AU Bank Credit Card: आजकल चाय की दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक, हर जगह लोग यूपीआई से पेमेंट करते हैं. अगर आपको पता चले कि रोजमर्रा के इन छोटेबड़े खर्चों पर भी आपको अच्छीखासी बचत हो सकती है, तो कैसा रहेगा. आम लोगों की इसी जरूरत को देखते हुए पेटीएम ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ हाथ मिलाया है. दोनों ने मिलकर एक खास रूपे क्रेडिट कार्ड बाजार में उतारा है. इस नए कार्ड का नाम ‘Paytm AU SFB Credit Card’ रखा गया है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे लेने या इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा.

यूपीआई पेमेंट के साथ ट्रैवल बुकिंग पर तगड़ी बचत
आमतौर पर लोग क्रेडिट कार्ड लेने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें हर साल उसकी फीस भरनी पड़ती है. लेकिन पेटीएम के इस नए रूपे कार्ड में न तो कोई जॉइनिंग फीस है, न ही कोई सालाना चार्ज रखा गया है. यानी ये कार्ड पूरी तरह से लाइफटाइम फ्री है. फायदों की बात करें तो पेटीएम यूपीआई के जरिए राशन का सामान खरीदने या कैब का किराया देने जैसे योग्य खर्चों पर आपको 2% तक का रिवॉर्ड मिलेगा. वहीं, अगर आप पेटीएम ट्रैवल से टिकट बुक करते हैं या पेटीएम से डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको सीधा 5% का रिवॉर्ड दिया जाएगा. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के डिप्टी सीईओ योगेश जैन के मुताबिक, यूपीआई पेमेंट, ट्रैवल, गोल्ड खरीदारी पर रिवॉर्ड के अलावा फैमिली लाउंज जैसी खास सुविधा के साथ ये कार्ड आम क्रेडिट कार्ड के मुकाबले ग्राहकों को कहीं ज्यादा फायदा देगा.
परिवार के चार लोगों को एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री
कंपनी के मुताबिक, ये देश का पहला ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिसमें पूरे परिवार को एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री मिलती है. अभी तक किसी भी क्रेडिट कार्ड पर सिर्फ उस व्यक्ति को ही लाउंज में जाने मिलता था, जिसके नाम पर कार्ड होता है. लेकिन इस नए कार्ड से परिवार के 4 लोग एक साथ मुफ्त में एयरपोर्ट लाउंज का मजा ले सकते हैं. यह सुविधा पेटीएम ऐप से योग्य राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट बुक करने पर मिलेगी. कार्ड रखने वालों को साल में 12 बार फ्री फैमिली लाउंज विजिट का फायदा मिलेगा. इसके लिए आपको एयरपोर्ट पर कार्ड दिखाने की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करके एंट्री हो जाएगी. पेटीएम के प्रवक्ता का कहना है कि जब परिवार एक साथ घूमने जाता है, तो कार्ड के फायदे भी पूरे परिवार को एक साथ मिलने चाहिए. हमारी ये साझेदारी रोज के यूपीआई खर्चों पर बचत के साथ इसी सोच को पूरा करती है.
जमा हुए रिवॉर्ड पॉइंट्स से खरीद सकेंगे सोना
अक्सर क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स को इस्तेमाल करना काफी सिरदर्द भरा होता है. लेकिन इस कार्ड में इसे बहुत सरल रखा गया है. आपके खाते में जो भी रिवॉर्ड पॉइंट्स जमा होंगे, उनसे आप सीधा पेटीएम गोल्ड खरीद सकते हैं. यहां 1 रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत पूरे 1 रुपये के बराबर रखी गई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर आप सोना नहीं खरीदना चाहते, तो इन पॉइंट्स से अलगअलग शॉपिंग वाउचर ले सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज या बिजलीपानी के बिल पेमेंट में भी इन पॉइंट्स का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है.
घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें कार्ड के लिए अप्लाई
इस लाइफटाइम फ्री कार्ड को बनवाने के लिए आपको किसी बैंक की ब्रांच में जाने या एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में पेटीएम ऐप खोलें. ऐप के सर्च बॉक्स में जाकर ‘Credit Card’ टाइप करें. अब आपके सामने ‘Get Credit Card’ का ऑप्शन आएगा, उस पर टैप करें. वहां दिख रहे अलगअलग कार्ड्स की लिस्ट में से ‘Paytm AU SFB Credit Card’ को चुनें. इसके बाद ‘Apply Now’ के बटन पर दबाएं और अपनी जरूरी जानकारी भर दें. आखिर में आपको मोबाइल से ही अपनी केवाईसी पूरी करनी होगी. फॉर्म सबमिट होने के बाद आप पेटीएम ऐप पर ही ये देख सकते हैं कि आपका कार्ड कब तक बनकर आएगा.



