राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आज को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सरकारी आवास पर बैठक पर बैठक हुई. बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पवार के नेतृत्व में NCP नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास वर्षा पर मुलाकात की. इस दौरान सीएम के साथ करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई. NCP नेता और मंत्री छगन भुजबल ने के मुताबिक बैठक में वित्त मंत्रालय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया.

छगन भुजबल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया और NCP को वित्त विभाग देने का आश्वासन दिया. मीडिया से बात करते गुए उन्होंने बताया कि हमने आज सीएम से मुलाकात कर मांग की है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो फिर से दिया जाए.
शीतकालीन सत्र से देने आश्वासन
भुजबल ने कहा ‘हम यही कह रहे थे कि काफी समय हो गया है, वित्त मंत्रालय का जो पोर्टफोलियो हमारे पास था, वह अब हमारी पार्टी को फिर से दिया जाना चाहिए. वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो NCP को दिया जाना चाहिए. क्योंकि इस पर हमारे विधायकों के बीच चर्चा चल रही है. हमने सीएम के साथ सकारात्मक चर्चा की है. सीएम ने हमें बताया है कि वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो जल्द ही दिया जाएगा. NCP को शीतकालीन सत्र से पहले वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो मिल जाएगा’.
मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई पर चर्चा
बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय हासिल करने की NCP की कोशिश को काफी अहम माना जा रहा है. बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभागों में संभावित फेरबदल पर भी चर्चा हुई. इससे साफ है कि महायुति सरकार में विभागों के बंटवारे और पार्टी प्रतिनिधित्व को लेकर बातचीत जारी है.
शरद पवार गुट के साथ विलय पर कही ये बात
इसके साथ ही शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP के साथ विलय की चर्चाओं पर छगन भुजबल ने अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने विलय के लिए दूसरे गुट से कभी संपर्क नहीं किया. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों NCP गुटों के संभावित विलय को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि विलय की दिशा में पहल अजित पवार गुट को करनी होगी. वहीं भुजबल के बयान से संकेत मिलता है कि शरद पवार गुट के साथ विलय फिलहाल उनकी पार्टी की प्राथमिकता के तौर पर सामने नहीं आया है.
वित्त मंत्रालय हासिल करने पर फोकस
फिलहाल NCP का पूरा जोर महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय हासिल करने और मंत्रिमंडल से जुड़े मुद्दों को सुलझाने पर दिखाई दे रहा है. छगन भुजबल ने कहा कि अभी कुछ चर्चाएं चल रही हैं कि हमारे चार या पांच मंत्री बदलेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है, इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है.
‘मांग करने का अधिकार उनके पास है…’
वहीं महाराष्ट्र के बल्लारपुर से विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने NCP की मांग पर कहा कि NCP NDA का घटक दल है और अगर उन्होंने वित्त मंत्रालय की मांग की है तो उनकी मांग करने का अधिकार उनके पास है. उन्होंने कहा कि ये कोई हिटलरशाही तो नहीं है, जैसे बाकी दल में है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहां कोई बात नहीं सुनी जाती.



