दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत पार्टी के कई सीनियर नेता तैयारियों का जायजा लेने रामलीला मैदान पहुंचे. इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि रैली में देशभर से 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार बढ़ेगा. वहीं, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने रैली की तारीख बदलने की मांग करते हुए राहुल गांधी को फिर से पत्र लिखा है.

रामलीला मैदान में होने वाली महारैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को रद्द करने की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है. मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नेताओं में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन और पवन खेड़ा समेत कई नेता शामिल रहे.

इस दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि रैली की तैयारियां अच्छी चल रही हैं. देशभर से 10 लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है. आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के रैली में शामिल होने की संभावना पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनका बयान पहले ही आ चुका है. उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन और विपक्ष वोट चोरी रोकने के मुद्दे पर एकजुट हैं.

रैली से व्यापारियों को फायदा होगा देवेंद्र यादव

रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से दिल्ली के कारोबार पर पड़ने वाले असर को लेकर देवेंद्र यादव ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक रैली होने जा रही है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कई व्यापारियों से बात की है और वे रैली को लेकर खुश हैं.

उन्होंने आगे कहा कि रविवार को होने वाले ऐसे आयोजन पहले भी होते रहे हैं. व्यापारियों से उनकी बातचीत हुई है और कुछ व्यापारी रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा भी लेंगे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दबाव में है और अलगअलग संगठनों के जरिए इस मुद्दे पर अलगअलग बातें उठवाई जा रही हैं.

CTI ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र

दूसरी तरफ, चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने 1 नवंबर को होने वाली महारैली की तारीख दिवाली के बाद बदलने की मांग की है. CTI चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, संगठन ने 27 अक्टूबर को राहुल गांधी को दोबारा पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है.

बृजेश गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने 26 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए व्यापारियों को संबोधित किया था. CTI ने कहा कि इसके बाद रामलीला मैदान के आसपास स्थित 20 बड़े बाजारों के व्यापारियों में चिंता और निराशा का माहौल है. संगठन का कहना है कि दिवाली के पीक सीजन में रैली होने से कारोबार प्रभावित हो सकता है.