Pune Metro Line 3: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 3 नवंबर यानी की आज महाराष्ट्र के पुणे को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वो वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिवाजीनगर और हिंजेवाड़ी को जोड़ने वाली लगभग 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो की लाइन3 परियोजनाओं का दोपहर करीब 12:30 बजे उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं से पुणे में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और शहर के अलगअलग इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

कितनी लागत से तैयार हुई पिंक लाइन?
प्रधानमंत्री मोदी करीब 8,300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पुणे मेट्रो लाइन3 का उद्घाटन करेंगे। इसे पिंक लाइन के नाम से भी जाना जाता है। करीब 23 किलोमीटर लंबा यह मेट्रो कॉरिडोर मान को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा।
इस लाइन के शुरू होने से हिंजेवाड़ी आईटी हब और शिवाजीनगर के बीच सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे आईटी सेक्टर में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। साथ ही यह कॉरिडोर मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से भी जुड़ेगा, जिससे पुणे के अलगअलग हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा।
इस परियोजना का एक बड़ा उद्देश्य निजी वाहनों पर लोगों की निर्भरता कम करना है। मेट्रो सेवा शुरू होने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव और वाहनों से होने वाला प्रदूषण कम करने में भी मदद मिल सकती है।
पिंक लाइन में क्या है महिलाओं के लिए खास सुविधा?
पुणे मेट्रो की पिंक लाइन महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी। इस कॉरिडोर की एक खास बात यह है कि इसे पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटर संचालित करेंगी। इसे सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इसके अलावा परियोजना में पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया गया है। मेट्रो की कुल बिजली जरूरत का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने की योजना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे ऊर्जा की बचत के साथ पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी।
पुणे मेट्रो के दूसरे चरण में कौनकौन सी लाइनें बनेंगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इस चरण को करीब 13,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा। इसमें मेट्रो की चार नई लाइनें 2ए, 2बी, 4 और 4ए शामिल हैं। इन कॉरिडोर के बनने से शहर के आवासीय, व्यावसायिक और आईटी क्षेत्रों तक मेट्रो की पहुंच बढ़ेगी।
किन इलाकों को मिलेगा मेट्रो कनेक्टिविटी का फायदा?
पुणे मेट्रो के दूसरे चरण के तहत बनने वाले नए कॉरिडोर से शहर के कई प्रमुख इलाकों को फायदा होगा। इनमें खराड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, स्वारगेट, माणिक बाग, नांदेड़ सिटी, पुणे छावनी और वारजे जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
रामवाड़ी से विट्ठलवाड़ी तक मेट्रो लाइन का विस्तार होने से खराड़ी और वाघोली के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय, व्यावसायिक और आईटी क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
इसके अलावा स्वारगेट, नल स्टॉप और खराड़ी बाईपास पर इंटरचेंज की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे मेट्रो नेटवर्क को इंटरसिटी बस सेवाओं और मौजूदा मेट्रो लाइनों से जोड़ने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें:



