Delhi UPSC Aspirant Death: देश की राजधानी दिल्ली से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है. एक किराए के फ्लैट से UPSC की तैयारी कर रहे 25 साल के युवक ने खुदकुशी कर ली. आत्महत्या का ये मामला ओल्ड राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है. छात्र ने पढ़ाई के तनाव की वजह से खुदकुशी की. मृतक की पहचान अल्टा भरत कुमार रेड्डी, आंध्र प्रदेश निवासी के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से यहां किराए पर रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 2:38 बजे थाना राजेंद्र नगर में PCR कॉल आई कि ओल्ड राजेंद्र नगर के फ्लैटनंबर 11A/16 में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था. क्राइम टीम, FSL टीम और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड ने दरवाजा खोला तो अंदर अल्टा भरत कुमार रेड्डी मृत मिला.

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने पढ़ाई को लेकर तनाव की बात लिखी थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक अपने एक रूममेट के साथ फ्लैट में रहता था. उसका रूममेट करीब एक हफ्ते पहले अपने गांव गया हुआ था. वहीं रहने वाले एक व्यक्ति ने पिछले दो दिनों से मकान से तेज स्मेल आ रही थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी मौत के कारणों की पुष्टि

क्राइम और FSL टीम ने मौके की जांच की है. शुरुआती जांच में कोई आपराधिक पहलू सामने नहीं आया है. मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी. पुलिस ने मृतक के घरवालों को खबर करवा दी है. पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है.