दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है. दिल की अच्छी सेहत के लिए लोग अक्सर हेल्दी खाना खाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन अच्छी नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. आजकल काम का दबाव, तनाव या देर रात तक मोबाइल चलाने की वजह से कई लोग पूरी नींद नहीं ले पाते. इसका असर सिर्फ थकान या सुस्ती तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि धीरेधीरे दिल की सेहत पर भी पड़ सकता है.

के अनुसार, अच्छी नींद दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है. लंबे समय तक पूरी नींद न लेने से हाई ब्लड प्रेशर, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए स्वस्थ दिल के लिए हर दिन पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही जरूरी माना जाता है, जितना सही खानपान और शारीरिक एक्टिविटी करना. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं अच्छी नींद लेने से हार्ट को क्या फायदे मिलते हैं, कितनी नींद लेनी चाहिए और अच्छी नींद लेने के लिए क्या किया जा सकता है.

अच्छी नींद लेने से हार्ट को क्या फायदे मिलते हैं?

CDC के मुताबिक, अच्छी नींद दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है. जब हम पूरी नींद लेते हैं, तो शरीर को आराम मिलता है और दिल को भी बेहतर तरीके से काम करने का समय मिलता है. पर्याप्त नींद ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकती है. इसके अलावा यह शरीर के वजन को संतुलित रखने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है.

अच्छी नींद लेने से शरीर में होने वाली कई ऐसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है, जो आगे चलकर दिल की बीमारियों की वजह बनती हैं. यही कारण है कि स्वस्थ दिल के लिए अच्छी नींद को हेल्दी खानपान और शारीरिक एक्टिविटी जितना ही जरूरी माना जाता है.

कितनी नींद लेने से दिल को मिल सकता है फायदा?

एडल्ट्स को हर दिन कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए. पर्याप्त नींद लेने से दिल और शरीर दोनों बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं. अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक 7 घंटे से कम सोता है, तो दिल से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

इसलिए कोशिश करें कि रोज पर्याप्त नींद लें और सोने व उठने का समय लगभग एक जैसा रखें. इससे शरीर की प्राकृतिक नींद की प्रक्रिया बेहतर रहती है और दिल की सेहत पर भी अच्छा असर पड़ सकता है.

अच्छी नींद लेने के लिए क्या करें?

अच्छी नींद के लिए सोने का माहौल शांत, साफ और आरामदायक रखें. सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी का इस्तेमाल कम करें. शाम के समय ज्यादा चाय, कॉफी या कैफीन वाले ड्रिंक पीने से बचें. रात में बहुत भारी खाना खाने की बजाय हल्का भोजन करें.

दिन में थोड़ी शारीरिक एक्टिविटी करने से भी रात में अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है. अगर आपको लंबे समय से नींद नहीं आती या बारबार नींद टूटती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा.