फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज, स्पाई वर्ल्ड में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
✍️ hellohimachalse@gmail.com📅 August 21, 2026🕐 49 minutes ago👁 1 views
मुंबई। कुणाल खेमू की नई फिल्म ‘वाइब’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में स्पाई एक्शन के साथ कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है। टीजर में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव ऐसे किरदारों में नजर आते हैं, जो अचानक एक बड़े और खतरनाक मिशन में फंस जाते हैं, जबकि प्रीति जिंटा एक दमदार और अहम भूमिका में दिखाई देती हैं।
टीजर की खास बात इसका मजेदार अंदाज और बड़ेबड़े स्पाई फिल्मों के संदर्भों पर किया गया हास्य है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन खुद कुणाल खेमू ने किया है और यह उनकी पिछली निर्देशित फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के बाद अगला बड़ा प्रोजेक्ट है।
फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।