: रिपोर्ट: आलोक राय, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी ने दावा किया कि प्रदेश की मतदाता सूची ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बेहद जरूरी है। इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सावधानी बरतने और अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने बताए वोटर लिस्ट से जुड़े आंकड़े

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मतदाता सूची  को लेकर कई आंकड़े सामने रखे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से गायब में 16 करोड़ से अधिक मतदाता होने चाहिए, जबकि मौजूदा मतदाता संख्या करीब 13 करोड़ है।

ये भी पढ़ें:

पिछले SIR अभियान में सिर्फ 4 लाख मतदाता बढ़ने पर जताई चिंता

सीएम योगी  ने पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें केवल 4 लाख मतदाताओं की वृद्धि होना चिंताजनक है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए गंभीरता से काम किया जाए।

BLO की मदद से जुड़वाएं पात्र मतदाताओं के नाम

मुख्यमंत्री  ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल ऑफिसर के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जाए।

इसके साथ ही सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को भी इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम ने अभियान की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।

ये भी पढ़ें:

 

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।