भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Women’s Asia Cup 2026 में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को महज 55 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ग्रुपA में टॉप पर बना हुआ है और अब उसकी नजर खिताब पर है।

सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगा भारत?
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारत ने Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल का टिकट तो पक्का कर लिया है, लेकिन अभी उसके सामने कौनसी टीम होगी, यह पूरी तरह तय नहीं हुआ है। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक ग्रुपA की नंबर1 टीम का सामना ग्रुपB की नंबर2 टीम से होगा।
ग्रुपB में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं। श्रीलंका इस समय ग्रुप में मजबूत स्थिति में है और लगातार दो मुकाबले जीत चुका है। वहीं बांग्लादेश और यूएई के बीच दूसरे स्थान की रेस जारी है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश या यूएई में से किसी एक टीम के खिलाफ होने की संभावना है।
ग्रुपB के आखिरी मुकाबलों के बाद ही भारत के सेमीफाइनल प्रतिद्वंद्वी की आधिकारिक पुष्टि होगी। यही मुकाबला तय करेगा कि भारत के सामने बांग्लादेश आएगा या यूएई।
कब और कहां होगा भारत का सेमीफाइनल?
Women’s Asia Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। अगर भारत ग्रुपA में पहले स्थान पर रहता है, तो वह इसी सेमीफाइनल में ग्रुपB की दूसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगा। दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि Women’s Asia Cup 2026 का फाइनल 13 सितंबर को होगा।
पाकिस्तान पर भारत का शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की गेंदबाजी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। श्री चरानी ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि प्रेमा रावत ने भी 3 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लेकर पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
इसके बाद भारत ने 56 रन के लक्ष्य को केवल 8.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है और अब उसकी नजर Women’s Asia Cup 2026 के फाइनल पर होगी।



