Gurudwara Style Kada Prasad Recipe: जब भी गुरुद्वारे की बात होती है, तो कड़ा प्रसाद का नाम जरूर आता है। यह इतना स्वादिष्ट होता है क‍ि अच्‍छी से अच्‍छी म‍िठाइयां भी इसके आगे फीकी लगती हैं। गरमागरम, मुलायम, खुशबूदार और मुंह में जाते ही घुल जाने वाला यह प्रसाद हर क‍िसी को बहुत पसंद आता है, लेक‍िन कई लोगों की शि‍कायत होती है क‍ि जब हम इसे घर पर बनाते हैं, तो गुरुद्वारे जैसा स्‍वाद नहीं म‍िल पाता है।

असल में उसके सही रेश‍ियो और बनाने के तरीके में छ‍िपी होती ह‍ै। गुरुद्वारे में इसे बहुत ही सिंपल लेक‍िन संतुल‍ित तरीके से बनाया जाता है। अच्‍छी बात तो यह है क‍ि अगर आप इसका सही रेश‍ियो याद रखेंगी तो घर पर भी यह गुरुद्वारे जितना ही स्वादिष्ट बन सकता है।

प्रसाद बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप देसी घी
  • 1 कप चीनी
  • 3 कप पानी

पारंपरिक स्वाद के लिए आटा, घी और चीनी की मात्रा बराबर रखी जाती है।

बनाने की विधि

  • एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर पूरी तरह घुलने दें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस मिश्रण को गर्म ही रहने दें।
  • भारी तले की कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें गेहूं का आटा डालें।
  • धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए आटे को सुनहरा भूरा होने तक भूनें। जब इसमें हल्की खुशबू आने लगे, तब समझिए आटा अच्छी तरह भुन गया है।
  • अब धीरेधीरे गर्म चीनी वाला पानी आटे में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
  • मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने न लगे और ऊपर हल्का घी दिखाई देने लगे।
  • गैस बंद करें और कड़ा प्रसाद को गरमागरम श्रद्धापूर्वक परोसें।

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • हमेशा भारी तले की कढ़ाई का इस्तेमाल करें।
  • आटे को जल्दबाजी में तेज आंच पर न भूनें।
  • पानी और चीनी का मिश्रण गर्म ही डालें।
  • पूरे समय मिश्रण को लगातार चलाते रहें, इससे प्रसाद मुलायम और चमकदार बनता है।

प्रसाद क्यों खराब हो जाता है

कई बार में लोग घी कम डालते हैं या पानी बहुत कम डालते हैं, इससे प्रसाद सूखा और कई बार कड़ा बन सकता है। वहीं, अगर पानी जरूरत से ज्यादा हो जाए तो प्रसाद बहुत पतला हो जाता है। इसलिए सही रेशियो का ध्यान रखना जरूरी है। इसके अलावा कम भुना हुआ आटा भी स्वाद खराब कर देता है। ऐसे में प्रसाद में कच्चेपन का स्वाद आता ह‍ै। कड़ा प्रसाद के लिए सही अनुपात आटा, चीनी और पानी का 111 होता है।