प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर छापा मारा है. ED की टीम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ मोगालुधियाना रोड स्थित उनके आवास और फ्लैटों पर तलाशी ले रही है. AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव में अमनदीप कौर अरोड़ा को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है.

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने विधायक के आवास पर तड़के सुबह पहुंची, उस समय अमनदीप कौर अरोड़ा घर पर ही मौजूद थीं. अधिकारियों की ओर से विधायक से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, ED की टीम ने सुरक्षा के चलते इलाके में आवाजाही पर रोक लगा दी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्रवाई वाली जगह के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

कौन हैं विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा?

डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मोगा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक हैं. साथ ही, वह पंजाब में पार्टी के महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं. अमनदीप कौर ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार जीतकर विधायक बनी थी. उनकी जीत के साथ यह सीट पहली बार आम आदमी पार्टी को मिली. अमनदीप कौर ने चुनाव में कुल 20,915 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

2022 चुनाव में अमनदीप कौर 41.01 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 59,149 वोट मिले थे. जबकी कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद दूसरे स्थान पर रहें, उन्हें कुल 38,234 वोट मिले. जबकि SAD के बरजिंदर सिंह बराड़ तीसरे और बीजेपी के प्रत्याशी हरजोत कमल सिंह चौथे नंबर पर थे. हाल ही में AAP ने 2027 चुनाव के लिए पहली सूची में अमनदीप कौर को एक बार फिर मोगा से उम्मीदवार बनाया है.

पंजाब में एक दिन पहले कांग्रेस नेता के घर रेड

AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नाम आने के कुछ ही दिनों बाद अमनदीप कौर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई की है.ईडी की इस कार्रवाई के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. हालांकि, सूत्रों का मानना ​​है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी मामले में हो सकती है. एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

वहीं, इससे पहले ED ने पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित घर पर छापा मारा था. ED की टीम ने 2 नवंबर को सुबह करीब 5 बजे रेड शुरू की थी, जोमंगलवार तक जारी रहा. सुंदर शाम अरोड़ा पर कई मामलों में भ्रष्टाचार और घोटालों के गंभीर लगे हैं. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने अपने अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार भी किया था.