
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी अम्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो गहरे पानी में मछली की तरह कभी सीधा तो कभी उल्टा तैर रही हैं। अम्मा की उम्र 105 साल है। महिला ने अपनी सेहत का राज भी खोला है।
Viral Video: मन में अगर जज्बा हो तो हर काम मुमकिन है। ये बात तो हम सभी अकसर सुनते और पढ़ते रहते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन यकीन मानिए 105 साल की बूढ़ी अम्मा के अंदर जो कर गुजरने की हिम्मत है वो काफी हैरतअंगेज है। क्योंकि 105 साल की उम्र में वो गहरे पानी में सीधा और उल्टा तैर रही हैं। उनके स्किल और हेल्थ को देख नई जनरेशन भी दंग हैं। ये बूढ़ी अम्मा बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अम्मा की ये वीडियो साल 2025 की है। अगर आपको भी ये नया लग रहा है तो ये पुराना है। लेकिन काफी प्रेरणा से भरा वीडियो है।
105 की साल की बूढ़ी अम्मा की तैराकी देख लोग हुए दंग
पानी में तैरती बूढ़ी अम्मा के इस वायरल वीडियो को सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही पूरी जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘105 साल दादी जी की उम्र है, लेकिन तैराकी में अच्छे अच्छे GEN Z को पीछे कर दे।
देखें वीडियो
दादी बोलती है, सत्तू पीने से मुझे ताकत मिलती है। ऐसी ही नहीं लोग इस उम्र वाले लोगों को द ग्रेटेस्ट जेनरेशन बोलते है। ‘ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बूढ़ी महिला गहरे पानी के अंदर जाकर मछली की तरह कभी उल्टा तो कभी सीधा तैर रही है। तालाब में महिला जिस तरह से अपनी तैराकी दिखा रही हैं। उसे देखकर प्रोफेशनल भी दंग हो जाएं। क्योंकि महिला की उम्र 105 बचाई जा रही है। इस उम्र में इतना फिट रहना असंभव है।
Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन
पानी में तैरती बूढ़ी अम्मा का वायरल वीडियो को दोबारा से एक्स पर 19 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 18000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे है। अम्मा के हिम्मत और जुनून को देखकर वो दंग हैं। वहीं बिहार के लोग काफी गौरवंतित महसूस कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



