UP Cabinet Meeting Decisions: उत्तर प्रदेश में 60 साल और इससे ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाएं अब रोडवेज की बसों में अब जीवनभर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रक्षाबंधन से पहले सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

आजीवन मुफ्त यात्रा की‌ सौगात

मंगलवार, 25 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि 60 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी बसों में सफर करने के लिए टिकट नहीं लेना पड़ेगा। योगी कैबिनेट ने उन्हें आजीवन सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

बसों में वोटर ID, आधार कार्ड दिखाना होगा 

उत्तर प्रदेश में 60 साल और इससे ज्यादा उम्र की महिलाएं बसों में अपना वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में करीब एक करोड़ महिलाओं को अब रोडवेज  की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

यूपी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास

यूपी कैबिनेट मीटिंग में कुल 24 प्रस्ताव पास हुए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सीएम योगी 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की शुरुआत 26 अगस्त, बुधवार से करेंगे। बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की बात कही थी। साल 2011 की जनगणना के अनुसार 81 लाख महिलाएं फ्री बस सेवा का लाभ ले सकेंगी।

रक्षाबंधन के मौके पर भी महिलाओं को फ्री बस सेवा

रक्षाबंधन के मौके पर भी यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा मिलेगा। सीएम योगी के निर्देश पर 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी रोडवेज की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।