
Lakhisarai Viral Marriage: लखीसराय l एक गाने की लाइन है ना” उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन… ऐसी ही एक लव स्टोरी बिहार के लखीसराय से सामने आयी है. यहाँ 60 साल के अधेड़ ने 23 साल की युवती से शादी कर ली. यह अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
पूरा मामला लखीसराय जिले के भिरहा हरिजन टोला का है. दुल्हन की पहचान भिरहा हरिजन टोला, वार्ड संख्या-4 की रहने वाली वर्षा रानी के रूप में हुई है. जबकि दूल्हा 60 साल के पिंकू सिंह अभयपुर के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर (अभयपुर) के रहने वाले हैं.
कैसे हुई दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक़, दोनों की यह दुसरी शादी है. वर्षा की पहली शादी मुंगेर जिले के कल्याणपुर में हुई थी. जो प्रेम विवाह था. उसकी एक बच्ची भी है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले ससुराल में एक घटना हुई थी जिससे उसकी पूरी जिंदगी बदल गयी. आग लगने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया था. जिसके बाद पति और ससुराल वालों ने साथ रखने से मना कर दिया था. उसके बाद से वह मायके में रह रही थी. साथ ही फिलहाल ग्रेजुएशन पार्ट-1 में पढ़ाई कर रही हैं.
अकेले रह रहा था पिंकू सिंह
दूसरी तरफ पिंकू सिंह की पत्नी दस पहले उसे छोड़ कर चली गयी थी. जिसके बाद से वह अकेला रह रहा था. पिंकू अकेला ही खेती और मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था. जिसके बाद परिजन ने वर्षा की शादी पिंकू सिंह से करने का फैसला लिय. वर्षा भी इस शादी के लिए मान गयी. जिसके बाद दोनों ने रीती रिवाज से शादी कर कर ली.
शादी का वीडियो हुआ वायरल
दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद दोनों की शादी चर्चा में है. वीडियो वायरल होने पर युवती का कहना है कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है.



