Sanjay Dutt Statement: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर चर्चा में हैं। संजय दत्त ने शेखर सुमन के शो में देश के मौजूदा हालात को लेकर कहा था कि ‘देश में शांति नहीं’ , इस बयान के बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बयान को लेकर सफाई दी।

मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है।

मेरी टिप्पणियाँ एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्काफुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था।…

— Sanjay Dutt October 4, 2026

किसी की भावना आहत करना मकसद नहीं 

विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अपमान करना नहीं था। उन्होंने बताया कि शो में कही गई उनकी बातें पहले से तय बातचीत का हिस्सा थीं। अभिनेता के मुताबिक उनका उद्देश्य बातचीत को हल्का और मजाकिया बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को उस संदर्भ से अलग करके देखा गया, जिसमें उन्होंने उन्हें कहा था। इसी वजह से उनके बयान का अलग अर्थ निकाला गया।

गांधीगिरी के कॉन्सेप्ट का दिया उदाहरण

संजय दत्त ने अपनी सफाई में अपने चर्चित किरदार और फिल्मों का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बातों के पीछे वही भावना थी, जो उनकी Gandhi Giri वाली फिल्मों में दिखाई गई है। एक्टर ने इसे प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश बताया। Sanjay Dutt Statement को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी के खिलाफ टिप्पणी करना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को मजाक और व्यंग्य के उसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जिसमें वे कही गई थीं।

शो में क्या बोले थे संजय दत्त

शेखर सुमन शो में संजय दत्त ने कहा था कि भारत के लोग बहुत प्यारे और बड़े दिल वाले हैं। उन्होंने देश में शांति की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि उन्हें अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। अभिनेता ने भारतीयों की मेहमान नवाजी और दुनिया को दिए योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने शिवजी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह दौर फिर लौटे। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री होते तो क्या करते, इस पर भी अपनी राय रखी और प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर टिप्पणी की थी। इसके बाद संजय दत्त का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

Sanjay Dutt: “Ek peace hona chahiye, I can’t feel that peace anymore in India.”

But what kind of “peace” is he talking about?

If there is no peace in India, then where is it? In our neighbouring countries? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। pic.twitter.com/IKl8xHK3eJ

— Amit Kumar Sindhi October 3, 2026

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में संजय दत्त

 विवाद के बीच संजय दत्त के फिल्मी करियर को लेकर भी फैंस की नजर बनी हुई है। एक्टर आने वाले समय में Khalnayak 2 और Vaastav 2 जैसी फिल्मों में नजर आने की तैयारी में हैं। इन फिल्मों को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता है। वहीं  संजय दत्त का मौजूदा बयान और उसके बाद दी गई सफाई सुर्खियों में है। पूरे मामले में एक्टर संजय दत्त ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है और कहा है कि उनकी बातों का उद्देश्य सद्भावना का संदेश देना था।

ये खबर भी पढ़ें: