
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड किसी भी इंडस्ट्री में ब्रेकअप शायद ही कभी चुपचाप हुए हों. वहीं, जब इसमें प्रॉपर्टी, करोड़ों रुपये और दो बड़े ग्लोबल स्टार शामिल हों, तो ये मामला और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाता है. बीते कुछ समय से हॉलीवुड एक्टर बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज के बीच तलाक की चल रही ताजा चर्चा ने एक बार फिर से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वायरल हो रहीं खबरों के मुताबिक, एफ्लेक ने बेवर्ली हिल्स में बनी अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी में अपना पूरा मालिकाना हक एक्स वाइफ लोपेज को दे दिया है, जो दोनों के बीच चल रहे तलाक के बाद चल होने वाली व्यवस्था का हिस्सा बताया जा रहा है.
मिलकर खरीदी थी प्रॉपर्टी
एक्टर बेन एफ्लेक ने तलाक की सुनवाई पूरी होने के बाद अपनी प्रॉपर्टी के समझौते में बदलाव करते हुए एक्स वाइफ लोपेज को 60,850,000 मिलियन डॉलर का आलीशान घर हैंडओवर कर दिया है. बेवर्ली हिल्स में बने इस घर को इस कपल ने मिलकर मई, 2023 में नकद पैसा देकर खरीदा था, जो उनके अलग होने के बाद तलाक की सुनवाई के दौरान मुख्य हिस्सा रहा.

बंगले को बेचने की थी तैयारी
कपल इस प्रॉपर्टी को काफी लंबे समय से बेचने की कोशिश कर रहा था.वहीं लोपेज द्वारा दायर की गई तलाक के लिए याचिका करने से ठीक एक महीने पहले साल 2024 में इसे मार्केट में सेल के लिस्टिड किया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में इस प्रॉपर्टी की कीमत 68 मिलियन डॉलर रखी गई, जिसे बाद में कम करते हुए 58 मिलियन डॉलर कर दिया गया. लेकिन अब पता चलता है कि बेन ने इस प्रॉपर्टी में अपनी हिस्सेदारी पर गिव अप कर दिया है, जिससे अब लोपेज इस पूरे घर की मालकिन हैं.
सालों पुराना था रिश्ता
इस समझौते को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें हो रही हैं, जिसमें कई यूजर का कहना है कि ये सिर्फ एक गिफ्ट हो सकता है. क्योंकि लोपेज पहले से ही इस बंगले में रह रही हैं, जो कि उनका मेन हाउस है. बेन और लोपेज का रिश्ता काफी लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ है. इस कपल ने साल 2002 में एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. वहीं साल 2021 में ये कपल फिर मिला और साल 2022 में एक दूसरे से शादी कर ली. हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है.





