Chamoli News: बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर चमोली जिले के जोशीमठ के समीप पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मौसम विभाग द्वारा चमोली जिले के लिए जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ के बावजूद हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति मिलने पर अब नागरिक उड्डयन सुरक्षा और डीजीसीए के नियमों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पूरे विवाद पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की तरफ से भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है.

मौसम विभाग द्वारा चमोली और आसपास के जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 4050 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अलर्ट जारी किया था, फिर भी उड़ान की अनुमति मिलने पर हड़कंप मच गया.

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जब हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:12 से 1:14 बजे के बीच बदरीनाथ से उड़ान भरी थी, उस समय उड़ान क्षेत्र में मौसम पूरी तरह साफ था. UCADA के मुताबिक, बद्रीनाथ से निकलने के बाद जोशीमठ घाटी में पहुंचते ही अचानक मौसम ने करवट ली और घने बादल छा गए. उड़ान भरने के महज 15 मिनट के भीतर ही हेलीकॉप्टर का कंट्रोल रूम और ट्रैकिंग सिस्टम से संपर्क कट गया.

हालांकि, स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक बद्रीनाथ में सुबह से ही मौसम खराब था और दोपहर में सिर्फ कुछ देर के लिए बादल छंटे थे. इसी छोटे विंडो में उड़ान भरी गई, जिससे सुरक्षा नियमों की अनदेखी के सवाल गहरा गए हैं.

हादसे का घटनाक्रम और राहतबचाव अभियान

ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:14 बजे बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था. जोशीमठ के पास चाईथैंग गांव की पहाड़ी से टकराकर हेलीकॉप्टर में विस्फोट हो गया और उसमें आग लग गई. भारतीय सेना द्वारा हादसे की पहली सूचना मिलने पर चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिसप्रशासनिक टीमों ने लोकेशन ट्रेस की.

ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्र शेखर वशिष्ठ के अनुसार, घटनास्थल घने वन क्षेत्र में होने के कारण सेना, NDRF, SDRF, ITBP और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पैदल पहुंचकर शवों को निकाला. कुछ शव बुरी तरह झुलस चुके हैं तो कुछ क्षतविक्षत हालत में मिले हैं. सभी शवों को शनिवार को ज्योतिर्मठ लाया जा रहा है.

हादसे में जान गंवाने वाले 6 मृतकों की सूची

हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कर्नाटक के 5 श्रद्धालु यात्रियों और 1 पायलट की जान चली गई.

  • कैप्टन हिमांशु : हेलीकॉप्टर के मुख्य पायलट.
  • अरुण सालुंके : CCB इंस्पेक्टर, बेंगलुरु .
  • के. सुधीर : पेशे से अधिवक्ता, कर्नाटक.
  • शंकर गौड़ा : निवासी हुलियुरदुर्गा, कुनिगल तालुक, तुमकुर .
  • एच.एस. नटराज : निवासी हुलियुरदुर्गा, कुनिगल तालुक, तुमकुर .
  • प्रताप गौड़ा : निवासी बाछल्ली गांव, सकलेशपुर, हासन .