CM Mohan Yadav Uttarakhand Visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व की सराहना की।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ , बद्रीनाथ , गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र धामों से सजी देवभूमि पूरे देश को आकर्षित करती है।
उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर स्थित खटीमा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सहभागिता कर विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन के प्रति निष्ठा और राष्ट्रकार्य के लिए समर्पण प्रेरणादायी है।
वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व सहित मध्यप्रदेश के… pic.twitter.com/nJG6KFGsAg
— Dr Mohan Yadav November 12, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ को लेकर उत्साह है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी है।
उन्होंने चित्रकूट, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को रेखांकित किया।
साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया।



