हुंडई क्रेटा भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिड साइज एसयूवी में से एक है. यह लंबे समय से अपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अब कंपनी इसके नए जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. हाल ही में सामने आए स्पाई शॉट्स और उनके आधार पर तैयार किए गए रेंडर्स से नई क्रेटा के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं.

नया और ज्यादा दमदार एक्सटीरियर

के फ्रंट डिजाइन में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक दिया जाएगा. सामने की तरफ पिक्सलेटेड डिजाइन वाली ब्लैक ग्रिल और T शेप LED DRLs देखने को मिल सकते हैं। हेडलाइट्स को छोटा रखा गया है और इन्हें फ्रंट बंपर पर जगह दी जा सकती है.

इसके अलावा फ्रंट में एयर डैम, पार्किंग कैमरा और चार पार्किंग सेंसर भी मिल सकते हैं. बंपर के निचले हिस्से में भी पिक्सलेटेड डिजाइन देखने को मिल सकता है. बोनट पर शार्प लाइनें होंगी, जिससे एसयूवी का लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और दमदार नजर आएगा.

साइड और रियर में भी बदलाव

साइड प्रोफाइल की बात करें तो नई में बड़े डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. इनमें डुअल टोन फिनिश और अलग तरह का पैटर्न देखने को मिलेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। व्हील आर्च पर मोटी क्लैडिंग दी जाएगी, जबकि साइड में शार्प बॉडी लाइन और बड़ी विंडो मिल सकती है. इसके अलावा रूफ पर इंटीग्रेटेड स्पॉयलर भी दिया जा सकता है.

पीछे की तरफ नई क्रेटा का डिजाइन काफी सीधा और मजबूत नजर आ सकता है. इसमें पिक्सलेटेड एलिमेंट वाले कनेक्टेड LED टेललैंप्स और टेलगेट पर ब्लैक सेंटर पैनल मिल सकता है. रियर बंपर को भी ज्यादा रफ और बोल्ड लुक दिया जाएगा.

केबिन में मिलेगा ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

नई क्रेटा के अंदर भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ा और टेक्नोलॉजी से लैस केबिन मिल सकता है. स्पाई शॉट्स के मुताबिक, इसमें बड़ा फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन दिया जा सकता है, जो मौजूदा डुअल स्क्रीन सेटअप की जगह लेगा.इसके साथ पतला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है. इसमें हुंडई का नया Pleos Connect सिस्टम दिया जाएगा. यह सिस्टम ओवर द एयर अपडेट, अलगअलग ऐप्स और AI आधारित Gleo वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करेगा.

नई क्रेटा में बेहतर Level 2 ADAS भी दिया जा सकता है. इसके अलावा कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स भी जारी रह सकते हैं.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

नई क्रेटा में मौजूदा इंजन विकल्पों को ही आगे बढ़ाया जा सकता है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm टॉर्क देता है. इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है. 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 158 bhp की पावर और 253 Nm टॉर्क देगा. इसे 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. 1.5 लीटर डीजल इंजन भी जारी रह सकता है, जो करीब 114 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क देता है.

इसके अलावा कंपनी एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर भी काम कर रही है. माना जा रहा है कि भविष्य में यह डीजल मॉडल की जगह ले सकता है.